Breaking News

श्रीलंका से ISIS के 15 आतंकी लक्षद्वीप की ओर रवाना,केरल हाई अलर्ट पर

नयी दिल्ली। श्रीलंका में सीरियल बम ब्लास्ट के बाद ISIS के आतंकियों की एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है श्रीलंका के अधिकारियों को ISIS के 15 आतंकियों का जत्था लक्षद्वीप की ओर रवाना हो चुका है। इस अलर्ट के बाद भारतीय सीमा की सुरक्षा में लगी एजेंसियां मुस्तैद हो गई हैं। केरल तट पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

एक सफेद बोट पर लक्षद्वीप की ओर

श्रीलंका के अधिकारियों ने 23 मई को एक अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट में कहा गया है कि ISIS के 15 आतंकी एक सफेद बोट पर लक्षद्वीप की ओर बढ़ रहे हैं आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस अलर्ट के मिलने के बाद से ही भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने केरल पुलिस और तटरक्षक दलों को अलर्ट पर रहने का निर्देश दे दिया है। इसके साथ ही मछुवारों को भी सतर्क कर दिया गया है।

सीमा पर मल्टीपल डोर्नियर और कोस्ट गार्ड

ISIS के आतंकवादियों का पता लगाने के लिए श्रीलंका और लक्षद्वीप द्वीपों के आसपास की सीमा पर मल्टीपल डोर्नियर और कोस्ट गार्ड जहाजों को तैनात कर दिया गया है। श्रीलंका में 21 अप्रैल को 8 सीरियल बम ब्लास्ट के साथ हुए भीषण आतंकवादी हमले में 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। जिसकी जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी।

About Samar Saleel

Check Also

अमेरिका ने 27 वर्षों के बाद उठाया बड़ा कदम, नस्ल और नस्ल आधारित वर्गीकरण के तरीके बदले

अमेरिका में 27 वर्षों में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब अमेरिकी सरकार नस्ल ...