Breaking News

पति से प्यार करे न की उसकी सफलता से क्यूंकि…

हर पति में काबिलियत का अक्षत भंडार भरा होता है। कुछ यह बात जान लेते हैं, कुछ नहीं। जो नहीं जानते हैं, उनकी पत्नी का कर्तव्य बनता है कि वह पति को इसका अहसास दिलाए। जीवन में हर व्यक्ति सफल ही हो, यह ज़रूरी तो नहीं। कभी-कभी मेहनत व काबिलियत के बावजूद किस्मत दगा दे जाती है तो क्या इससे व्यक्ति की अहमियत घट जाती है? ऊंची डिग्रियों के बावजूद कई बार नौकरी नहीं मिलती क्योंकि डिग्री के साथ उसके पास सिफारिश नहीं होती।

पत्नी पति के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा बन सकती है। पति गहरे सागर में डूबकर मोती चुन कर ला सकता है, किसके लिये? पत्नी को सजाने के लिए ही न।

पत्नी का कर्तव्य: – अगर ऐसे में पत्नी पति की हौसला अफज़ाई करने के बदले उसे जली कटी सुनाने लगे तो पहले से निराश व्यक्ति का मनोबल टूटते देर नहीं लगती। फिर तो यह जैसे एक दुष्चक्र बन जाता है।

हर सफल व्यक्ति के पीछे किसी औरत का हाथ होता है, इस कथन में सच्चाई है। इसी तरह उसकी बर्बादी का कारण भी औरत हो सकती है। उसे सोचना यह है कि वह इसमें से किस तरह की औरत बनना चाहेगी। पूर्ण पुरुष एक कल्पना मात्र है, जैसे एक कंपलीट वुमन। यह विचार ही नया है। आज की आधुनिक औरत जो अपने को ‘कंपलीट वुमन’ डंके की चोट पर कहती है, वास्तव में किसी तरह भी कंपलीट वुमन नहीं है जब कि अधिकतर पारंपरिक भारतीय नारियों को हम कंपलीट वुमन मान सकते हैं क्योंकि उनमें कुछ ऐसा था जो आज देखने को नहीं मिलता।

एक और गलती अक्सर पत्नियां जाने अनजाने करती हैं, वह है पति की औरों से तुलना कर उसे उनसे कमतर साबित करना। घर का मुर्गा घास बराबर वाली कहावत शायद यहां ठीक होगी।

पत्नी की बेरुखी विवाहेत्तर संबंधों का कारण:- पति को जब घर में प्यार नहीं मिलेगा, स्वाभाविक है वह उसे अन्यत्र ढूंढे। इसके लिए हम केवल उसे दोषी नहीं मान सकते। नौकरी के लिए दर-दर भटकता शहर-शहर की खाक छानता हताश परेशान पति घर आने पर पत्नी की आंखों में उपेक्षा का भाव देखता है तो यह जले पर नमक का काम करता है।

पति सफल है तो वह बहुत अच्छा है अगर असफल है तो बुरा है, ऐसी सोच रखने वाली स्त्रियां केवल अनैतिकता को बढ़ावा देती हैं। प्यार व्यक्ति से किया जाना चाहिए, उसकी सफलता असफलता से नहीं।

फिर मेजॉरिटी उन्हीं पतियों की है जो घर परिवार के लिये जी तोड़ मेहनत करते हैं। परिवार को सुखी देखना ही उनके जीवन का उद्देश्य रहता है। पत्नी की मनपसंद चीजों को उपहार में देकर पति बेहद खुशी महसूस करता है। पति की अच्छाइयों को देखकर पत्नी को उसे आदर और प्यार देना चाहिए। उसे पति की भावनाओं की कद्र होनी चाहिए। अच्छा बुरा वक्त आता जाता रहता है। उसका असर प्यार पर नहीं पडऩा चाहिए।

About News Room lko

Check Also

कहीं आप भी तो बाल धोते वक्त नहीं करते ये गलतियां ? अगर हां तो संभल जाएं, वरना होगा हेयर फॉल

आज के समय में बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह से लोगों के ...