Breaking News

अमेरिका : व्हाइट हाउस की सड़क पर देर रात हुई गोलीबारी ने 5 लोगो को किया जख्मी व 1 की मौत

अमेरिका के वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास गुरुवार देर रात सड़क पर गोलीबारी हुई। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी नॉर्थ वेस्ट डीसी में कोलंबिया रोड पर हुई। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि पांच लोग जख्मी है। इसमें एक महिला भी घायल हुई है। पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात 10 बजे के बाद की है।

पुलिस के मुताबिक, अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस जगह गोलियां चली है वो अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास स्थल व्हाइट हाउस से महज 3 किलोमीटर दूर है। स्थानीय टीवी चैनल ने बताया कि 6 लोगों को गोलियां लगी है। शहर के डाउनटाउन इलाके में स्थित कोलंबिया स्ट्रीट में हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

इससे पहले टेक्सास में हुई थी गोलीबारी, 5 लोगों की हुई थी मौत

इससे पहले अमेरिका के टेक्सास में 31 अगस्त को हुई गोलीबारी में 5 लोग मारे गए थे, जबकि 21 घायल हुए थे। पुलिस ने हमलावर का पीछा करते हुए उसे मार गिराया था। वहीं, अगस्त में भी टेक्सास में गोलीबारी हुई थी, जिसमें हमलावर समेत 29 लोगों की मौत हुई थी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2017 में गोलीबारी में अमेरिका में लगभग 40 हजार मौतें हुई हैं।

दुनिया की कुल सिविलियन गन में 48% अमेरिकियों के पास

जानकारी के मुताबिक, अमेरिका में करीब 31 करोड़ हथियार हैं, 66% लोगों के पास एक से ज्यादा बंदूक हैं। दुनियाभर की कुल सिविलियन गन में से 48% सिर्फ अमेरिकियों के पास है। 89% अमेरिकी लोग अपने पास बंदूक रखते हैं। इनमें से 66% लोग एक से ज्यादा बंदूक रखते हैं। अमेरिका में बंदूक बनाने वाली इंडस्ट्री का सालाना रेवेन्यू 91 हजार करोड़ रुपए का है। 2.65 लाख लोग इस कारोबार से जुड़े हुए हैं। अमेरिकी इकोनॉमी में हथियार की बिक्री सें 90 हजार करोड़ रुपए आते हैं। हर साल एक करोड़ से ज्यादा रिवॉल्वर, पिस्टल जैसी बंदूकें यहां बनती हैं।

About News Room lko

Check Also

भारत-चीन सीमा विवाद पर बीजिंग में हुई बैठक, राजनयिक-सैन्य चैनलों के माध्यम से शांति बनाने पर जताई सहमति

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच दोनों देशों ने इस मामले को सुलझाने के लिए बीजिंग ...