Breaking News

अनुष्का की बचपन की तस्वीरे देख कोहली का हुआ बुरा हाल, आप भी देखे

भारतीय कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी को देश की सबसे खूबसूरत और रोमांटिक जोड़ियों में से एक माना जाता है। दोनों की एक दूसरे का बेहद ही ख्याल रखते हैं। विराट अनुष्का से प्यार जताने का कोई भी मौका नहीं गंवाते हैं और वह सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बचपन की तस्वीरें शेयर की और कैप्शन में लिखा ‘लिटिल मी’। विराट ने इसपर प्यार भरा मैसेज किया।

अनुष्का ने तीन तस्वीरें शेयर की थी। जिसमें से एक पर विराट कोहली का दिल आया और उन्होंने तस्वीर के नीचे कमेंट करते हुए तीन हर्ट इमोजी बनाए। उनके इस रिएक्शन से साफ लग रहा था कि उन्हें अपनी पत्नी की तस्वीर बहुत पसंद आई है। फैंस ने उनके कमेंट पर रिप्लाई करते हुए कप्तान कोहली को रोमंटिक बताया।

इससे पहले उन्होंने दिल्ली में डीडीसीए के कार्यक्रम के दौरान एक-दूसरे के साथ बैठे विराट और उनकी पत्नी अनुष्का की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें अनुष्का विराट के हाथों पर किस करती दिख रही हैं।

About News Room lko

Check Also

हम्पी महिला कैंडिडेट्स शतरंज में दूसरे स्थान पर रहीं, टाईब्रेकर में चीनी खिलाड़ी को हराया

भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज चीन की टी लेइ ...