Breaking News

गले(throat) में हो इस तरह बदलाव तो हो जाएँ सतर्क

आज कल बीमारियां बड़ी तेज़ी से फ़ैल रही। अगर आप सतर्क न रहें तो ये एक बहुत गंभीर विषय बन सकती हैं। इससे पहले की कोई भी बीमारी आपको नुकसान पहुचायें उससे पहले हो जाएँ सावधान।
इन्ही गंभीर बीमारियों में कैंसर भी बड़ी तेजी से बढ़ रहा। इसलिए आपके throat में अगर इस तरह के बदलाव हो तो तुरंत सतर्क हो जाएँ।

गले(throat) के आकार में बदलाव कैंसर का लक्षण हो सकता है

कैंसर का नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं क्योंकि इस खतरनाक बीमारी का सही इलाज ना होने पर व्यक्ति के बचने के लक्षण बहुत कम होते हैं, हालांकि अगर समय रहते इसके लक्षणों के बारे में पता चल जाए तो इसे काबू में भी किया जा सकता है। बदलती जीवनशैली इस बीमारी को तेजी से फैला रही है। कैंसर के बहुत सारे रूप हैं, जिसमें से एक है लिम्फोमा कैंसर। यह शरीर के अलग-अलग अंगों को प्रभावित करता है।

बता दें गले में इस कैंसर का होना बहुत खतरनाक माना जाता है क्योंकि इसके होने से सांस लेने पर मरीज के बाकी अंगो को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती और यह बाकी के अंगों को भी अपनी चपेट ले लेता है।

क्या है लिम्फोमा कैंसर

गले में कैंसर होने के कारण लिम्‍फ नोड्स बढ़ते हैं, जिससे गले का आकार बढ़ जाता है। कई बार गले के इस बढ़े हुए आकार का आसानी से पता नहीं चलता और न ही किसी तरह का दर्द होता है। अगर यह आकार 3 से 4 सप्ताह से ज्यादा बना रहे तो यह खतरनाक हो सकता है।

क्या हैं इसके लक्षण

जब कभी किसी के गले में लिम्‍फ नोड्स कैंसर की शुरूआत होती है तो इसका शरीर के अन्य भागों में बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। सबसे पहले पर इसका असर गले के आसपास के अंगो पर दिखाई देता है।
1. गले में सूजन रहना।
2. गले में खारिश रहना और कान के पास दर्द होना।
3. नाक का ब्लॉक होना।
4. मुंह और होंठ सुन्न होने।
5. दांतों में दर्द होने लगता है और खाना चबाने में मुश्किल होती है।
6. सुनने की शक्ति कमजोर होती है।

अगर आपको ऐसे लक्षण दिखे या महसूस हो तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें क्योंकि समय रहते ही कैंसर जैसे बीमारी से लड़ना संभव हैं।

About Samar Saleel

Check Also

कहीं आप भी तो बाल धोते वक्त नहीं करते ये गलतियां ? अगर हां तो संभल जाएं, वरना होगा हेयर फॉल

आज के समय में बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह से लोगों के ...