Breaking News

बंगाल में 70-75 सीटें पाने के लिए 140 करोड़ लोगों की जान से किया खिलवाड़: लोकदल

लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि ये चुनाव मोदी बनाम ममता लड़ा गया, लेकिन ये हार नरेंद्र मोदी की है। लेकिन देश की हार कोरोना से हो रही है, जनता हार गई है। हम सब हार गए हैं। हममें में तमाम लोग अपनी जिंदगियां हार गए हैं। सामान्य लोग, जिनके पास कोई खास अधिकार नहीं हैं, वे दिन भर लोगों की मदद करने की कोशिश करते हैं और मदद न पहुंच पाने पर दुखी होते हैं, वे रोते हैं। अस्पतालों में डॉक्टर निराश हैं, वे ऑक्सीजन बिना मरते मरीज को देखकर रो रहे हैं। दिल्ली के मैक्स अस्पताल में गोरखपुर के डॉ. विवेक राय ने भयावह स्थिति को देखकर खुदकुशी कर ली लाखों लोग मर रहे हैं।

श्री सिंह ने कहा है कि चुनाव कौन जीता, कौन हारा यह बेकार है। हमारा भारत हार गया है। दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र मरीजों को ऑक्सीजन देने में नाकाम है। देश भर की सड़कों पर लोग तड़प तड़प कर मरते रहे और चुनाव प्रचार चलता रहा।उन्हें सांस मुहैया कराने की जगह प्रधानमंत्री वोट मांगते रहे। अंत समय तक प्रचार नहीं रोका गया। अब भी लोग मर रहे हैं और जरूरी चीजों की सप्लाई सुनिश्चित नहीं हो पाई है।

प्रधानमंत्री इसी जनता ने आपको सबसे बड़ी कुर्सी दूसरी बार सौंपी है। उस कुर्सी पर बैठकर सवा 4 लाख मौतों की जवाबदेही कबूल करने की हिम्मत है? नहीं है। लोगों को बचाने की भरपूर कोशिश होती, फिर भी लोग मरते तो वह दुख के साथ स्वीकार कर लिया जाता कि प्राकृतिक आपदा में लोग मारे गए लेकिन यहां लोग ऑक्सीजन और दवाओं के अभाव में मरे। कई मरीज बेड न मिलने से मरे।अस्पताल और डॉक्टर न मिलने से मरे। ये आजाद भारत का सबसे बड़ा नरसंहार है।

About Samar Saleel

Check Also

सपा ने मेरठ के प्रत्याशी भानु प्रताप का टिकट काटा, नया प्रत्याशी वैश्य, दलित या मुस्लिम समाज का होगा!

समाजवादी पार्टी ने मेरठ से अपने प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह का टिकट काट दिया है। ...