Breaking News

भाजपा सरकार ने किसानों के साथ किया अत्याचार : Hafiz

रायबरेली। शिवगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत बैंती में कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम अल्पसंख्यक शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष तुफैल अहमद खान के संयोजकत्व मे संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक विभाग के ज़िला अध्यक्ष Hafiz हाफ़िज़ रियाज़, विशिष्ट अतिथि पार्टी विधानसभा प्रभारी राजकुमार दीक्षित, अध्यक्षता पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, एवं संचालन मन्नू मिश्रा ने किया।

इस मौके पर Hafiz ने

इस मौके पर Hafiz हाफ़िज़ रियाज़ ने कहा भाजपा सरकार ने किसानों के साथ अत्याचार किया।खाद-बीज के दाम आसमान छू रहे हैं।छुट्टा जानवरों की वजह से खेती का बुरा हाल है किसान दिन-रात खेतों की रखवाली कर रहा है किसान की आंखों के सामने खेती बर्बाद हो रही है।किसान सोच-सोच कर परेशान है कि अब घर कैसे चलेगा, बेटी की शादी कैसे होगी और बच्चों की पढ़ाई कैसे होगी। किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है।

कांग्रेस सरकार पहले भी यूपीए2 की सरकार मे किसानों का 72 हज़ार करोड़ रुपए कर्ज़ माफ किया था अभी कर्नाटक, पंजाब,मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान में कॉग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का कर्ज़ माफ किया है। कॉग्रेस हमेशा आम आदमी के साथ हर सुख-दुःख में खड़ी होती है।

देश के किसानों का भला कांग्रेस ही कर सकती है हाफ़िज़ रियाज़ ने कहा कॉग्रेस लाओ देश बचाओ। इस अवसर पर दिनेश यादव, जानकी शरण जयसवाल, रामशंकर शुक्ला, राजेंद्र सिंह, असलम, इरफान, मोहम्मद रियाज़, शब्बीर, हाफ़िज़ शकील, अब्दुर्रहमान, अब्दुल कादिर, रज्जब अली आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

 

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...