Breaking News

Election Commission बैलट पेपर से ही कराये चुनाव : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि ईवीएम मशीनों को लेकर जो संदेह और विवाद पैदा हो गए हैं उससे चुनाव की सम्पूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर ही प्रश्नचिह्न लग रहा है। इससे ईवीएम की जगह बैलट पेपर से चुनाव की मांग उठना स्वाभाविक है। इस पर भाजपा सरकार का अड़ियल रवैया अनुचित है। समाजवादी पार्टी ने अगला चुनाव बैलट पेपर से ही कराये जाने की मांग चुनाव आयोग से की है।

टेक्नोलाॅजिकली लिटरेट समाज को ईवीएम के दुरूपयोग

अखिलेश यादव ने कहा,इसमें दो राय नहीं कि आज राजनीतिक लाभ के लिए टेक्नोलाॅजी का दुरूपयोग खुलकर हो रहा है। ‘टेक्नोलाॅजिकली लिटरेट’ समाज को भी जमकर ईवीएम के दुरूपयोग पर अपना विरोध दर्ज कराना चाहिए। चुनावी प्रक्रिया में मतपत्र का इस्तेमाल राज्य व नागरिक के बीच विश्वास के रिश्ते को पारदर्शी और मजबूत बनाता है। इस रिश्ते के बीच ईवीएम का आना उचित नहीं है। मतपत्र से मतदाता को भरोसा रहता है कि उसने जिसे मत दिया है,वो उसी को मिला है। ये विश्वास ही लोकतंत्र की संजीवनी है। देश और लोकतंत्र के भविष्य के लिए न केवल यह जरूरी है अपितु स्वच्छ राजनीति और जनता में चुनावी प्रक्रिया की बहाली के लिए समय की पहली मांग भी है।

मताधिकार से वंचित करने की साजिश

पिछले चुनावों और उपचुनावों में हजारों ईवीएम में खराबी की शिकायतें मिली थी। लम्बी-लम्बी कतारों में महिलाएं, नौजवान, किसान भरी धूप में अपनी बारी के इंतजार में भूखे प्यासे खड़े रहे। ये तकनीकी खराबी है या चुनाव प्रबंधन की विफलता या फिर जनता को मताधिकार से वंचित करने की साजिश। इस तरह से तो लोकतंत्र की बुनियाद ही हिल जाएगी।

ताकत से सत्ता को हथियाने की खतरनाक साजिश

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लंदन में एक साइबर विशेषज्ञ ने जो दावा किया है वह चैकाने वाला है। उसके अनुसार 2014 में लोकसभा चुनाव के अलावा उत्तर प्रदेश, गुजरात, सहित कई राज्यों में हुए चुनावों में EVM के जरिए जबर्दस्त धांधली की गई। निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव की दृष्टि से इस पर जांच पड़ताल निष्पक्ष एवं स्वतंत्र ढंग से किए जाने की जरूरत है। यह बेहद गंभीर मुद्दा भी है। यह पैसे की ताकत से सत्ता को हथियाने की खतरनाक साजिश है।

About Samar Saleel

Check Also

तुलसी कुमार ने अपनी आवाज़ में रीक्रिएट किया सतरंगा

फिल्म एनिमल का ब्लॉकबस्टर हिट सॉन्ग सतरंगा को तुलसी कुमार ने अपनी मधुर आवाज़ में ...