Breaking News

MS Dhoni को लेकर मुख्य चयनकर्ता प्रसाद का बड़ा बयान

BCCI की सीनियर चयन समिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के भविष्य के लेकर बड़ा बयान दिया है। प्रसाद ने अपने बयान में कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ इसी साल होने वाले विश्वकप में महेंद्र सिंह धोनी टीम का अहम हिस्सा हैं। आपको बता दें बीते वर्षो में धोनी की बल्लेबाजी की काफी आलोचना हुई थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी को खामोश कर दिया।

धोनी अपना स्वाभाविक खेल खेलेंगे

एक इंटरव्यू में प्रसाद ने धोनी को लेकर कहा कि धोनी ने जिस तरह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में प्रदर्शन किया है उससे एक बात साफ है कि उन्होंने तय कर लिया है कि वह अपना स्वाभाविक खेल खेलेंगे। यह वही धोनी हैं जिन्हें हम जानते हैं।

धोनी इसी तरह की बेखौफ बल्लेबाजी

प्रसाद ने कहा,हम काफी खुश होंगे अगर धोनी इसी तरह अपनी बेखौफ बल्लेबाजी करते रहें। कई बार समय कम होने के कारण वह कम रन बना पाते हैं,लेकिन अब वो लगातार खेल रहे हैं तो आप उनमें बदलाव देख सकते हैं।

धोनी का चौथा विश्वकप

मुख्य चयनकर्ता ने कहा,भारत जब विश्वकप के लिए जाएगा उससे पहले धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खेल रहे होंगे। वह 14-16 मैच खेलेंगे और यह सभी अच्छे मैच होंगे। इससे उन्हें अपनी फॉर्म को बरकरार रखने में मदद मिलेगी। धोनी अगर इस विश्वकप में जाते हैं तो यह उनका चौथा विश्वकप होगा।

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 19 मार्च 2024

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलो में अच्छा रहने वाला है। ...