Breaking News

आजादी के महानायक नेता जी सुभाष चंद्र बोस

सुभाष चंद्र बोस का जन्म मशहूर वकील जानकीनाथ बोस के घर 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक शहर में हुआ था। इनकी माता का नाम प्रभावती था। जानकीनाथ के कुल 14 संतान थे। जिनमें 6 बेटियां औऱ 8 बेटे थे। सुभाष उनकी 5वें बेटे और 9वीं संतान थे। सुभाष का अपने सभी भाइयों में सबसे ज्यादा लगाव शरद चंद्र से था। शरद बाबू जानकीनाथ के दूसरे बेटे थे।

कटक के प्रोस्टेण्ट यूरोपियन स्कूल से शिक्षा

सुभाष की प्रारंभिक शिक्षा कटक के प्रोस्टेण्ट यूरोपियन स्कूल से प्राप्त कर1909 में रेवेनशा कालेजियट स्कूल में दाखिला लिया। कालेज के प्रिंसपल बेनीमाधव दास के ब्यक्तित्व का सुभाष के मन पर काफी गहरा प्रभाव पड़ा। सुभाष मात्र पन्द्रह वर्ष की आयु में विवेकानंद साहित्य का पूर्ण अध्ययन कर लिया। वर्ष 1915 में इंटरमीडियेट की परीक्षा द्वीतीय श्रेणी से पास कर ली। 1916 में बीए दर्शनशास्त्र(आनर्स) प्रेसीडेंसी कालेज में दाखिला लिया। इसी बीच प्रेसीडेंसी कालेज में छात्र और शिक्षकों के बीच झगड़ा हो गया इन्होने छात्रों की ओर से मोर्चा संभाला नतीजा एक साल के लिए कालेज से निकाल दिया गया और परीक्षा देने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। वे सेना में जाना चाहते थे पर आंखे खराब होने के कारण नही जा सके तो फिर उन्होने टेरीटोरीयल आर्मी की परीक्षा दी और फोर्ट विलियम सेनालय में रंगरुट के रुप में प्रवेश पा गये।

1920 में आईसीएस की परीक्षा पास

वर्ष 1919 में बीए आनर्स की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास की और इनका कलकता विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान रहा। इनके पिता की इच्छा थी कि सुभाष आईसीएस बने किन्तु आयु के हिसाब से मात्र एक ही चांस था फिर भी पिता की बात मानकर 15 सितंबर1919 में इंगलैंड चले गये। और 1920 में आईसीएस की परीक्षा पास कर ली इनका वरीयता क्रम में 4था स्थान था। परन्तु इनके विचारों में स्वामी विवेकानंद औऱ महर्षी अकविंद ने कब्जा जमा रखा था अतः इन्होने अंग्रजों के गुलामी करने के बजाये देशहित में काम करने को सोंचा औऱ 22 अप्रैल 1921 को भारत सचिव आएस मानटेग्यू को आईसीएस से त्यागपत्र देने को पत्र लिखा।

खाकी गणवेश धारण कर सैन्य तरीके से सलामी

कोलकाता महापालिका का चुनाव स्वराज पार्टी ने लड़कर

कोलकाता के स्वतंत्रता सेनानी देशबंधु चितरंजन दास के कार्य से प्रभावित होकर उनके साथ काम करना चाहते थे,इसलिए एक पत्र उन्हें भी लिखा। भारत आने पर रवीन्द्र नाथ टैगोर के सलाह पर सबसे पहले मुंबई गये और महात्मा गांधी जी से मिले। गांधी तब मुंबई में मणी भवन में रहते थे। 20 जुलाई 1921 को गांधी और सुभाष की पहली मुलाकात हुई। गांधी जी ने कोलकता जाकर दासबाबू के साथ काम करने की सलाह दी । इसके बाद सुभाष कोलकाता आकर दासबाबू से मिले। उन दिनों गांधी जी ने अंग्रेजों के खिलाफ असहयोग आंदोलन चला रखा था। दासबाबू इस आंदोलन का बंगाल में नेतृत्व कर रहे थे। इनके साथ सुभाष सहभागी हो गये। 1922 में दासबाबू नें काग्रेस के अन्तर्गत स्वराज पार्टी की स्थापना की। विधानसभा के अंदर से अंग्रेज सरकार का विरोध करने के लिए कोलकाता महापालिका का चुनाव स्वराज पार्टी ने लड़कर जीता औऱ दासबाबू कोलकाता के महापौर बने। उन्होने सुभाष को मुख्य कार्य़कारी अधिकारी बनाया। सुभाष ने अपने कार्यकाल में महापालिका का पूरा ढांचा ही बदल दिया। सभी रास्तों के अंग्रैजी नाम बदलकर भारतीय नाम दिया। बहुत जल्दी ही सुभाष देश के एक महत्वपूर्ण युवा नेता बन गये।

खाकी गणवेश धारण कर सैन्य तरीके से सलामी

सुभाष नें जवाहर लाल नेहरु के साथ कांग्रेस के अन्तर्गत युवकों की इण्डिपेंण्डेंस लीग की स्थापना की। 1928 में जब साइमन कमीशन भारत आया तो कांग्रेस ने काले झंडे दिखाया। सुभाष ने इस आंदोलन का कोलकाता में नेतृत्व किया। साइमन कमीशन को जबाब देने के लिए कांग्रेस नें भावी संविधान बनाने का काम 8 लोगों को सौंपा जिसके अध्यक्ष मोती लाल नेहरू तथा एक सदस्य सुभाष भी थे। 1928 को कोलकाता अधिवेशन में सुभाष ने खाकी गणवेश धारण कर सैन्य तरीके से सलामी दी। गांधी जी उन दिनों पूर्ण स्वराज्या की मांग से सहमत नहीं थे पर नेहरु और सुभाष पूर्ण स्वराज्य चाहते थे। फिर तय हुआ कि सरकार को एक साल का डोमिनीयन स्टेटस के लिए समय दिया जाता है। पर सरकार ने इनकी वातें नहीं मानी। 1930 में कांग्रेस का वार्षिक अधिवेशन जवाहर लाल नेहरु की अध्यक्षता में हुआ तब तय हुआ कि 26 जनवरी का दिन स्वतंत्रता दिवस के रुप में मनाया जायेगा।

भगतसिंह की फांसी के लिए जिम्मेदार थे महात्मा गांधी

गांधी जी चाहते तो भगत सिंह की फांसी

26 जनवरी 1931 को कोलकाता में सुभाष राष्ट्रध्वज फहराकर एक विशाल मोर्चा का नेतृत्व कर रहे थे तभी पुलिस ने उनपर लाठी चलाई और गिफ्तार कर लिया। सरकार से गांधी जी का समझोता हुआ और सभी कैदियों के रिहा कर दिया गया पर सरकार ने भगत सिंह औऱ उनके साथियों को छोड़ने पर राजी नहीं हुई। सुभाष ने गांधी जी पर समझौता तोड़ने का दबाव बनाने लगे पर गांधी जी ने नहीं माना। इस घटना से सुभाष काफी नराज हो गये और उनका मानना था कि गांधी जी चाहते तो भगत सिंह की फांसी टल सकती थी।

जापान के साथ मिलकर आजाद हिन्द फोज का गठन

सुभाष 1933 से 1936 तक यूरोप रहे और वही से आजादी के समर्थन में अपना योगदान देते रहे। 1938 के हरीपुरा कांग्रेस के 51वें अधीवेशन में गांधी जी ने इन्हें अध्यक्ष बनाया पर उनके कार्यशैली से संतुष्ट नही हुए। फिर 1939 के कांग्रेस अधिवेशन में पी सीतारमैया को चुना गया। 3 मई 1939 को सुभाष ने कांग्रेस के अंदर ही फाऱवार्ड ब्लॉक की स्थापना की। कुछ दिन बाद सुभाष को कांग्रेस से ही निकाल दिया गया। बाद में फारवार्ड ब्लाक एक स्वतंत्र पार्टी बन गई। दिवीतीय विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ जापान के साथ मिलकर आजाद हिन्द फोज का गठन किया। इनके द्वारा दिया गया नारा जय हिन्द आजादी का नारा बन गया। इनका “तुम मुझे खून दो मैं तुमहें आजादी दूंगा” नारा भी काफी लोकप्रिय हुआ। जर्मनी प्रवास के दौरान जर्मनी के सर्वोच्च नेता अडोल्फ हिटलर ने इन्हें नेता जी की उपाधी दी। 5 जुलाई 1943 को सिंगापुर के अपने संबोधन में उन्होंने दिल्ली चलो का नारा दिया। जपानी सेना के सहयोग से ब्रिटिश सेना से बर्मा सहित इम्पाल औऱ कोहिमा में एक साथ जमकर लोहा लिया।

PM मोदी ने सुभाष चंद्र बोस की 122वी जयंती पर लालकिले में संग्रहालय का किया उद्घाटन

18 अगस्त 1945 को विमान दुर्घटना के बाद नेता जी लापता

21 अक्टूबर 1943 में नेता जी ने आर्जी–हुकुमते आजाद–हिन्द (स्वाधीन भारत की अंतरीम सरकार) की स्थापना की। वे इस सरकार के खुद राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री औऱ युद्धमंत्री बने। इस सरकार को कुल 9 देशों ने मान्यता दी। नेता जी आजाद हिन्द फौज के प्रधान सेनापति भी बने। 18 अगस्त 1945 को अचानक एक विमान दुर्घटना के बाद नेता जी कहां लापता हो गये औऱ उनका आगे क्या हुआ यह भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा अनुत्तरित रहस्य है। हाल ही में इनके 122वी जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किला,नई दिल्ली में एक संग्रहालय का उद्धाटन किया है।

लाल बिहारी लाल
लाल बिहारी लाल

About Samar Saleel

Check Also

अवैध गेमिंग के कारण सरकार को 20897 करोड़ का नुकसान, यूजर्स को भी चपत; सट्टेबाजी-जुआ मंच जुटा रहे करोड़ों

अवैध सट्टेबाजी और जुए से जुड़ी विदेशी कंपनियों से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ...