Breaking News

नहीं रहे बजाज इलेक्ट्रिकल्स के एमडी अनंत बजाज

मुंबई। बजाज इलेक्ट्रिकल्स के एमडी अनंत बजाज का 41 साल की उम्र में निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई में शुक्रवार शाम करीब छह बजे हृदय गति रुकने से उनका निधन हुआ।

अनंत  इलेक्ट्रिकल्स के चेयरमैन शेखर बजाज की इकलौती संतान थे। शनिवार सुबह 10.30 बजे कोलाबादेवी स्थित चंदनवाड़ी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

अनंत बजाज अनंत 2012 में

अनंत को बजाज इलेक्ट्रिकल्स का मार्च 2012 में संयुक्त प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया था। दो महीने पहले ही उन्हें इस कंपनी के प्रबंध निदेशक के तौर पर नियुक्त किया गया था।

बजाज ने अपने करियर की शुरुआत बजाज इलेक्ट्रिकल्स में प्रोजेक्ट को-आर्डिनेटर के तौर पर की थी। वह इंडियन मर्चेंट्स चेंबर के युवा उद्यमी शाखा के सदस्य थे। साथ ही वह ग्रीनपीस संगठन से भी जुड़े हुए थे।
बजाज की पहल पर ही डिजिटल सेंटर बनाया गया है, जहां रीयल टाइम मॉनिटरिंग होती है।

ये भी पढ़ें :-यमला पगला दीवाना फिर से का ट्रेलर रिलीज

ये भी पढ़ें :-रोनाल्डो को टैक्स चोरी मामले में करोड़ो की छूट

About Samar Saleel

Check Also

शेयर बाजार में मजबूती; सेंसेक्स 220 अंक चढ़ा, निफ्टी 22200 के करीब

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन गुरुवार को भी शेयर बाजार में मजबूती दिखी। सुबह 9 ...