Breaking News

Jio के ग्राहक हो जाएं सतर्क

अगर आप भी रिलायंस jio के ग्राहक हैं तो ये खबर आपके लिए काम की हो सकती है।
जिओ अपने इस सुविधा को जल्द ही करेगा बंद।

jio मनी वॉलेट हो जायेगा बंद

आरबीआई के नियम के अनुसार किसी भी कंपनी की वॉलेट सेवाओं का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को अपना eKYC करवाना होगा।

ये खबर को अभी ज्यादा दिन नहीं हुआ की रिलायंस जियो ने अपना वॉलेट बंद करने की घोषणा कर दी है।

अगर आप रिलायंस jio का जियो मनी वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं तो अपने पैसों का इस्तेमाल तुरंत कर लें या बैंक में  ट्रांसफर कर लें। क्योंकि 26 फरवरी के बाद से आप पैसा ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे।

ग्राहकों को मैसेज भेजकर जानकारी

कंपनी 27 फरवरी से अपनी वॉलेट सर्विस बंद करने जा रही है। यह फैसला आरबीआई की गाइड लाइन के बाद लिया गया है।

कंपनी ने ग्राहकों को मैसेज भेजकर जानकारी देनी शुरू भी कर दी है।

ग्राहकों को मिल रहे मैसेज के अनुसार  27 फरवरी से मोबाइल वॉलेट से बैंक में पैसा ट्रांसफर करने की सेवा पर रोक लगा दी जाएगी।

जियो भी शुरू करेगा पेमेंट बैंक

बता दें की रिलायंस जियो अपना पेमेंट बैंक भी शुरू करने जा रहा है।जिसके बाद जियो मनी से पैसा बैंक में आसानी से ट्रांसफर किया जा सकेगा। इससे पहले एजेंसी ने यह जानकारी दी थी कि जियो पेमेंट बैंक मार्च के अंत तक अपनी सेवाएं शुरू कर सकता है। अभी इसकी कोई निश्चित दिन तय नहीं हुआ है।

About Samar Saleel

Check Also

शेयर बाजार में मजबूती; सेंसेक्स 220 अंक चढ़ा, निफ्टी 22200 के करीब

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन गुरुवार को भी शेयर बाजार में मजबूती दिखी। सुबह 9 ...