Breaking News

बिल गेट्स को पीछे छोड़ बने विश्व के सबसे rich व्यक्ति, जाने

नई दिल्ली। विश्व के सबसे rich व्यक्तियों की लिस्ट Forbes ने जारी की है। वर्ष 2018 की सबसे अमीर लोगों की लिस्ट अंबानी का नंबर किस स्थान पर है। AMAZON के फाउंडर जेफ बेजोफ नंबर वन पर हैं। वहीं जेफ की सालाना कमाई 112 अरब करोड़ है। वह 100 अरब डॉलर से ज्यादा संपत्ति वाले वह पहले शख्स बन गए हैं। उन्होंने बिल गेट्स को पीछे छोड़ दिया है। लिस्ट में मुकेश अंबानी 19वें नंबर पर हैं।

विश्व के rich अरबपतियों की टॉप-10 लिस्ट

1- जेफ बेजोफ, अमेजन के फाउंडर (संपत्ति- 112 बिलियन डॉलर)
2- बिल गेट्स, माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर (संपत्ति- 90 बिलियन डॉलर)
3- वॉरेन बफे, बर्कशायर हाथवे के चेयरमैन (संपत्ति- 84 बिलियन डॉलर)
4- बर्नार्ड अर्नाल्ट, LVMH के सीईओ (संपत्ति- 72 बिलियन डॉलर)
5- मार्क जुकरबर्ग, फेसबुक के सीईओ (संपत्ति- 71 बिलियन डॉलर)
6- अमेंसियो ऑर्टेगा, फैशन ब्रांड ज़ारा के चेयरमैन (संपत्ति- 70 बिलियन डॉलर)
7- कारलोस स्लिम हेलू, अमेरिका मोविल के मालिक (संपत्ति- 67.1 बिलियन डॉलर)
8- चार्ल्स कोच, कोच इंडस्ट्री के सीईओ (संपत्ति- 60 बिलियन डॉलर)
9- डेविड कोच, कोच इंडस्ट्री के कंट्रोलर (संपत्ति- 60 बिलियन डॉलर)
10- लैरी एलीसन, ऑरेकल सॉफ्टवेयर के को-फाउंडर (संपत्ति- 58.5 बिलियन डॉलर)

वहीं भारत के 30 साल से कम उम्र वाली कामयाब हस्तियों में बुमराह से लेकर कई बड़े नाम हैं।

उनकी कुल संपत्ति 40.1 अरब करोड़ डॉलर (2.61 लाख करोड़ रुपये) है। पिछले साल मुकेश अंबानी 20वें स्थान पर थे। वो एक पायदान पर चढ़ने में सफल रहे। उनकी दौलत में करीब 80 लाख डॉलर का इजाफा हुआ है। यानी करीब 52 हजार करोड़ रुपये. बता दें, इस लिस्ट में दुनियाभर के 2,208 अरबपतियों को शामिल किया गया है। जिसमें 585 अमेरिकी, 373 चीन और 102 भारतीय अरबपतियों को शामिल किया गया है।

सर्वाधिक कमाई में सचिन तेंदुलकर ने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है।

टॉप 5 में ये भारतीय

1- मुकेश अंबानी, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटिड के मालिक (संपत्ति-40.1 अरब डॉलर)
2- अजीम प्रेमजी, विप्रो लिमिटिड के मालिक (संपत्ति- 18.8 अरब डॉलर)
3- लक्ष्मी निवास मित्तल, एरकेरोल मित्तल के चेयरमैन और सीईओ (संपत्ति- 18.5 अरब डॉलर)
4- शिव नडार, HCL के चेयरमैन (संपत्ति- 14.6 अरब डॉलर)
5- दिलीप सांघवी, Sun Pharmaceuticals के फाउंडर (संपत्ति- 12.8 अरब डॉलर)

About Samar Saleel

Check Also

शेयर बाजार में मजबूती; सेंसेक्स 220 अंक चढ़ा, निफ्टी 22200 के करीब

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन गुरुवार को भी शेयर बाजार में मजबूती दिखी। सुबह 9 ...