Breaking News

Deloitte की टॉप रिटेलर्स लिस्ट में रिलायंस रिटेल को मिला 94वां स्थान

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की नेतृत्व में रिलायंस रिटेल 95वें स्थानों की लंबी छलांग लगा कर Deloitte डेलॉयट की विश्व की शीर्ष 250 रिटेल फर्मों में 94वें स्थान पर पहुंच गई है। इस लिस्ट में जगह बनाने वाली यह अकेली भारतीय कंपनी है। डेलॉयट ने मंगलवार को ‘ग्लोबल पॉवर्स ऑफ रिटेलिंग 2019’ की सालाना लिस्ट जारी की। कंपनी ने ग्रॉसरी, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और लाइफस्टाइल बिजनेस में काफी तेजी से बिक्री बढ़ाने में सफलता प्राप्त की है।

Deloitte ने वित्तीय वर्ष 2017 के लिए

डेलॉयट Deloitte ने वित्तीय वर्ष 2017 के लिए अपने खुदरा राजस्व के आधार पर अपनी वार्षिक रिपोर्ट के लिए विश्व स्तर पर 250 फर्मों को सूची में स्थान दिया है, इसने भारतीय कंपनियों के मामले में मार्च 2018 को समाप्त वर्ष के लिए दर्ज की गई बिक्री को आधार बनाया है। रिलायंस रिटेल ‘वित्त वर्ष 2016 में फास्टेस्ट 50 सूची में शामिल होने वाली एक नई कंपनी थी (जिसे पिछले साल जारी किया गया था) और वित्त वर्ष 2017 में अपने रिटेल बिक्री (स्थानीय मुद्रा में) को लगभग दोगुना करके इसकी तेजी से वृद्धि जारी रखी है।

रिलायंस रिटेल टॉप 250 की सूची में 94वें स्थान पर

यह सफलता 95 स्थानों की अपनी चढ़ाई में भी स्पष्ट हुई और रिलायंस रिटेल टॉप 250 की सूची में 94वें स्थान पर पहुंच गई है। रिलायंस रिटेल तेल-से-टेलीकॉम तक कार्यरत समूह रिलायंस इंडस्ट्रीज का एक हिस्सा है। कंपनी के रिटेल सेगमेंट में मजबूत संचालन प्रदर्शन देखा गया है,जो अपने ग्रॉसरी, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और फैशन और लाइफ स्टाइल व्यवसायों में प्रमुख वृद्धि से प्रेरित है।

यह स्टोर के विस्तार और उन्हीं स्टोर की बिक्री में बढ़ते के साथ ही रिलायंस रिटेल के स्टोर्स की अवधारणाओं से समर्थित था।रिलायंस रिटेल, जो 6,400 से अधिक कस्बों और शहरों में 9,907स्टोर संचालित करता है, जो राजस्व और स्टोर की कुल संख्या दोनों में भारत की सबसे बड़ी रिटेल चेन है। चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में, कंपनी ने राजस्व दोगुना से अधिक 93,903 करोड़ रुपए और 4,278 करोड़ रुपए का लाभ दर्ज किया है।

 

About Samar Saleel

Check Also

नारायणमूर्ति ने चार महीने के पोते को गिफ्ट किए ₹240 करोड़ के शेयर, अब कंपनी में बची इतनी हिस्सेदारी

इंफोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति ने अपने चार महीने के पोते एकाग्र रोहन मूर्ति ...