Breaking News

RBI जारी करेगा 350 रूपये का Coin

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) पहली बार 350 रूपये का बड़ा Coin जारी करने जा रहा। हालाँकि rbi के अनुसार इसकी अवधि बहुत काम ही होगी।

कब जारी होगा ये Coin

दरअसल रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया गुरू गोबिंद सिंह जी महाराज के 350वें प्रकाशोत्सव पर इसे आम जनता के लिए बाजार में लाएगा। किन्तु यह भी बता दे की यह बहुत ही छोटी अवधि के लिए जारी किया जाएगा। देश भर में छोटे सिक्कों का प्रचलन खत्म हो जाने के बाद आरबीआई का पूरा जोर अब बड़े डिनॉमिनेशन वाले सिक्कों की तरफ हो गया है।

350 रुपये के सिक्के में क्या होगा
  • यह सिक्का 44 एमएम का होगा।
  • इसमें चांदी, कॉपर, निकेल और जिंक मिला होगा।
  • सिक्के के सामने वाले हिस्से में अशोक स्तंभ होगा।
  • इसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा होगा।
  • वहीं सिक्के के दोनों तरफ अंग्रेजी में इंडिया और देवनागरी लिपि में भारत लिखा होगा।
  • इसी हिस्से पर रुपये का सिंबल और बीच में 350 लिखा होगा।
  • सिक्के के पीछे वाले हिस्से में श्री हरमिंदर जी पटना साहिब तख्त का चित्र होगा।
  • इस चित्र के ऊपर और नीचे के हिस्से में अंग्रेजी और देवनागरी में ‘श्री गुरू गोबिंद सिंह जी का 350वां प्रकाश उत्सव’ लिखा होगा।
  • साथ ही इस पर 1666-2016 भी लिखा होगा।
  • सिक्के का वजन 34.65 से लेकर 35.35 ग्राम के बीच होगा।

About Samar Saleel

Check Also

रेल मंत्रालय को नहीं पता वंदे भारत ट्रेनों से कितना राजस्व आया, RTI के तहत सवाल का मिला यह जवाब

रेल मंत्रालय वंदे भारत ट्रेनों के राजस्व सृजन का अलग से कोई रिकॉर्ड नहीं रखता ...