Breaking News

Shine group समूह ने जरूरतमंदों के साथ मनाई होली

लखनऊ। रियल एस्टेट कंपनी Shine group ने जरूरतमंदों के साथ होली के त्यौहार को मनाया। शाइन समूह की टीम विभिन्न शहरों के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर उन्हें गुलाल, गुझिया और कपड़े आदि वितरित किए। कंपनी के कर्मचारियों ने अपने घर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को रंग मिठाई व कपड़े वितरित करने के साथ अपने आस पास के लोगों को भी वि​तरित किये। कंपनी ने यह कार्य अबकी होली सबकी होली अभियान के अंतर्गत किया।

Shine group का उद्देश्य सबको खुशियां बांटना

शाइन समूह के चेयरमैन राशिद नसीम ने कहा कि अबकी होली सबकी होली अभियान का मुख्य उद्देश्य था कि सबको खुशियां बांटी जाये। जिसके लिए पूरे समूह की सहभागिता से होली पर इस अभियान को सफल बनाया जा सका। इसके साथ समूह का उद्देश्य सदस्यों को इसमें शामिल करके उनके विचार अधिक लोगों से जोड़ना था।

About Samar Saleel

Check Also

कोटक महिंद्रा बैंक के खिलाफ कार्रवाई, ऑनलाइन तरीके से नए ग्राहक जोड़ने और क्रेडिट कार्ड जारी करने पर रोक

बैंकिंग क्षेत्र के नियामक भारतीय रिजर्व बैंक ने कोटक महिंद्रा बैंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई ...