Breaking News

50 लाख के बीमा के लिए दे दी अपनी ही मौत की सुपारी

राजस्थान के भीलवाड़ा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल पुलिस ने एक हत्या कांड का खुलासा करते हुए बताया की मृतक ने खुद को मारने के लिए अपराधियों को सुपारी दी थी। मृतक ने ऐसा परिवार को बीमा कम्पनी से 50 लाख रुपये दिलवाने के लिए खुद की हत्या करवा दी थी। भीलवाड़ा के मंगरोप में 7 दिन पहले बलबीर नामक व्यक्ति का शव मिला था। जहां उसके हाथ-पैर बिजली के तारों से बांधे गए थे और उसका गला घोंटकर मार दिया गया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मृतक ने ही इस पूरे हत्याकांड की साजिश रची थी। 50 लाख रुपये का बीमा क्लेम करने के लिए मृतक ने खुद को मरवाने की साजिश रची थी। इसके लिए दो लोगों को 80 हजार में सुपारी भी दी थी।

हत्या के लिए मृतक बलवीर ने सुनील यादव नाम के व्यक्ति को उत्तर प्रदेश से बुलाया था। उसके बाद सुनील यादव ने राजवीर नामक युवक के साथ मिलकर बलवीर की हत्या को अंजाम दिया। वहीं राजवीर इससे पहले भी मृतक बलवीर के साथ काम कर चुका है। हालांकि इन दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि दोनों आरोपीयों ने बलवीर का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। मृतक बलवीर ने कई लोगों से लगभग 20 लाख रुपये का कर्ज ले रखा था। और पैसों को उसने ब्याज पर चला दिया था। उसे इससे मूलधन तो मिल रहा था, लेकिन ब्याज नहीं मिल पा रहा था। जिसके चलते पिछले 6 महीने से वह अत्यधिक परेशान था। इस परेशानी से निजाद पाने के लिए उसने एक बीमा कंपनी से 50 लाख रुपये का एक्सीडेंटल बीमा करवाया। और उसने 8 लाख 43 हजार 2 सौ रुपये का प्रीमियम भी जमा करा दिया था।

About Aditya Jaiswal

Check Also

परवीन डबास ने किया तमिलनाडु स्टेट आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2024 में टेबल का उद्घाटन

मुंबई। जब इस देश में एक खेल के रूप में आर्म रेसलिंग के विकास की ...