Breaking News

16 नवंबर से शुरू हो रहे Deoria festival की तैयारियां तेज

देवरिया महोत्सव Deoria festival की तैयारियों को लेकर आचार्य व्यास मिश्र स्मृति देवरिया महोत्सव समिति की बैठक भीखमपुर रोड स्थित कार्यालय पर हुई। बैठक में देवरिया महोत्सव 2018 के संचालन समिति का गठन और शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताओ को सम्पन्न कराने पर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि इस वर्ष देवरिया महोत्सव 2018 का आयोजन बहुत ही आकर्षक होगा। महोत्सव का आयोजन 16 नवम्बर से 25 नवम्बर तक होगा। इस बार होने वाले 10 दिवसीय देवरिया महोत्सव में पूज्य संत देवरहवा बाबा के जीवन वृत से संबंधित प्रदर्शनी, देवरिया रत्न सम्मान समारोह ,छात्र/छात्राओं की प्रतियोगिताएं, कवि सम्मेलन, पुस्तक मेला के साथ-साथ राष्ट्रीय लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक संध्या की प्रस्तुति की जाएगी।

Deoria festival में 33 प्रतियोगिताओ का आयोजन

महोत्सव में जिले की नवोदित प्रतिभाओ के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला, रंगोली, मेहंदी, गायन, नृत्य, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, मिस्टर देवरिया 2018, मिस देवरिया 2018, लिटिल प्रिंसेस देवरिया, लिटिल प्रिंस देवरिया, वाद्य वादन प्रतियोगिता, दौड़ (100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर ) महिला एवं पुरुष वर्ग में, मिनी मैराथन (10.5 किमी), कबड्डी प्रतियोगिता, खो-खो प्रतियोगिता, लम्बी कूद प्रतियोगिता, शतरंज प्रतियोगिता सहित कुल 33 तरीके की प्रतियोगिताओ का आयोजन जूनियर , सीनियर और अपर सीनियर वर्ग में किया जाएगा , जिसमे जनपद के 100 से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की सहभागिता होगी।

देवरिया रत्न सम्मान

इसके अलावा महोत्सव में कवि सम्मेलन और पुस्तक मेला के आयोजन के साथ ही इस बार कला क्षेत्र, शिक्षा क्षेत्र, चिकित्सा क्षेत्र, समाजसेवा क्षेत्र, साहित्य क्षेत्र के पांच विशिष्ट व्यक्तियों को जो प्रदेश और देश मे देवरिया का नाम रौशन कर रहे हो उन्हें “देवरिया रत्न सम्मान” प्रदान किया जाएगा। इस बार देवरिया महोत्सव 2018 का थीम सांग भी तैयार किया जा रहा है जो बाबा देवरहवा के विचारों, देवरिया के महत्वपूर्ण स्थलों और देवरिया की लोकसंस्कृति पर आधारित है।

प्रतियोगिता फार्म का वितरण 5 सितम्बर

बैठक में खेलकूद प्रतियोगिताओ को सम्यन्न कराने की जिम्मेदारी मनोज कुशवाहा, रतन, रामपुजारी यादव , अनिल शर्मा ,अभिषेक मिश्र को दी गयी। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओ की जिम्मेदारी प्रेमजी, शकुंतला शुक्ल, सिमा जायसवाल, सूरज व्यास मिश्र, श्वेता तिवारी को दी गयी। शैक्षणिक प्रतियोगिताओ की जिम्मेदारी विकास पांडेय, संतोष सिंह, विवेक तिवारी, डॉ राजीव मिश्र, विकास मणि त्रिपाठी को दी गयी। देवरिया महोत्सव की प्रतियोगिताओ हेतु प्रतियोगिता फार्म का वितरण 5 सितम्बर से प्रारंभ होगा। प्रतियोगिताओ में भाग लेने वाले प्रतिभागी फार्म देवरिया महोत्सव के भीखमपुर रोड स्थित कार्यालय से भी प्राप्त कर सकते है।

विवरणिका का विमोचन

बैठक को संबोधित करते हुए समिति के संरक्षक रामचन्द्र मिश्र ने कहा कि देवरिया महोत्सव 2016 से शुरू होकर इस वर्ष 2018 का सफल आयोजन होगा। इसके लिए हम सभी को साथ मिलकर कार्य करना होगा। बैठक में देवरिया महोत्सव की प्रतियोगिताओ में भाग लेने वाले छात्राओ की दी जाने वाली विवरणिका का विमोचन भी किया गया। जिसमे देवरिया महोत्सव 2018 की प्रतियोगिताओ और कार्यक्रमो से सम्बंधित समस्त जानकारियां गयी है। फडीन्द्र मणि ने सभी आगुन्तको का आभार व्यक्त किया। बैठक में मुख्य रूप से रामचन्द्र मिश्र, रामशंकर तिवारी, संजय राव, रतन पाण्डेय, पारस नाथ मिश्र, मनोज कुशवाहा, सीमा जायसवाल, अरुण कुमार तिवारी, डॉ राजीव मिश्र, अंकित शाही, अनिल शर्मा, विकास सिंह, सुशील पाठक, रामपुजारी यादव, अमित कुमार मिश्र, नागेंद्र गुप्त, सीमा जायसवाल, डॉ माया सिंह, आराधना गुप्ता, शेषनाथ यादव, रामाश्रय यादव, रामप्रकाश द्विवेदी, वीरेंद्र तिवारी, यतेंद्र तिवारी , वीरेंद्र कुमार चौरसिया, सत्यप्रकाश मणि, विकास मणि, प्रो. राम प्रसाद तिवारी, लकी श्रीवास्तव, सौरभ वर्मा, रिशु गुप्ता, विजय मणि, हर्ष सिंह और मनीष मणि भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें – Subarna Nodi : महिला पत्रकार की गला रेतकर हत्या

About Samar Saleel

Check Also

माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, कई जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदेश में धारा 144 लागू

लखनऊ। जेल में बंद सजायाफ्ता बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का दिल का दौरा पड़ने ...