Breaking News

Bobby Deol : शर्टलेस सीन करेंगे

आज Bobby Deol बॉबी देओल की उम्र 50 साल की हो गई। उन्होंने ‘बरसात’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था और अब वे ‘रेस 3’ की तैयारी कर रहे हैं। बर्थडे पर जबरदस्त चर्चा है कि वे सलमान खान स्टारर ‘रेस 3’ में शर्टलेस सीन करेंगे।

नेगेटिव रोल में Bobby Deol

इस फिल्म में Bobby Deol  का नेगेटिव रोल है। लंबे समय बाद वे किसी बड़ी फिल्म में दिखने वाले हैं। खबरी ने बताया ‘नवंबर से ही बॉबी अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं।

  • उन्होंने 27 नवंबर को एक ट्वीर कर सलमान खान का शुक्रिया भी अदा किया था ।
  • और बताया था कि सुपरस्टार से प्रभावित हो कर ही वे अपने शरीर पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं ।
  • और अब असर दिखने लगा है। ये सारी मेहनत वे फिल्म के एक शर्टलेस सीन के लिए कर रहे हैं।
  • माना जा रहा है कि इस सीन में बॉबी का सामना सलमान खान से ही होने वाला है।
  • ये सीन वैसा ही होगा जैसा ‘दबंग’ में सलमान और सोनू सूद के बीच फिल्माया गया था।
  • इस फ्रेंचाइज को अबकी बार रेमो डिसूजा निर्देशित कर रहे हैं।
  • इसमें अनिल कपूर, जैकलिन फर्नांडिज, डेजी शाह के भी खास रोल हैं।
  • ये फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होने वाली है।
  • संभव है कि ये मल्टीस्टारर फिल्म ‘फन्ने खां’ से टकराए।

About Samar Saleel

Check Also

रणदीप की फिल्म पहुंची 10 करोड़ के पार, मडगांव एक्सप्रेस का ऐसा रहा हाल

मार्च के महीने में कई फिल्मों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें से कुछ ...