Breaking News

Captain Marvel निकली सबसे आगे

विदेशी फिल्म ’कैप्टन मार्वल’ Captain Marvel दुनियाभर में खूब कमाई कर रही है, भारत भी अपवाद नहीं है। इसने भारतीय टिकट खिड़की पर भी कमाल किया है। तीन दिन में ही इस फिल्म ने 40.71 करोड़ रुपए कमाए हैं। इसकी कमाई का पैटर्न थोड़ा अलग है। शनिवार को इसने ज्यादा पैसा बनाया और संडे को कम। ऐसा अमूमन होता नहीं है। संडे को इसे 13.60 करोड़ रुपए मिले, जबकि शनिवार की कमाई 14.10 करोड़ रुपए थी।

विदेशी फिल्म Captain Marvel ने

शुक्रवार को रिलीज हुई विदेशी फिल्म ’कैप्टन मार्वल’ Captain Marvel ने पहले दिन 12.75 करोड़ रुपए की भारी भरकम रकम से अपना खाता खोला था। अमिताभ बच्चन और तापसी की फिल्म ’बदला’ तो इसके आसपास भी नहीं है। ’बदला’ को तीन दिन में 23.20 करोड़ रुपए मिले हैं। इस वीकेंड पर रिलीज हुई दोनों फिल्मों ’बदला’ और ’कैप्टन मार्वल’ की कमाई जोड़ी जाए तो 63.91 करोड़ की तगड़ी रकम होती है। भारतीय फिल्मी दर्शकों की सिनेमाघरों में आमद के लिहाज से यह वक्त काफी अच्छा चल रहा है।

ब्री लारसन की इस फिल्म के इतनी तगड़ी कमाई की सबसे बड़ी वजह इसका ’एवेंजर्स एंडगेम’ से जुड़ा होना है। इस नई फिल्म की तरीफ भी है और आशा है कि आने वाले हफ्ते में इसकी कमाई खासी बढ़ेगी। इसी हफ्ते अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म ’बदला’ भी रिलीज हुई। इसे रिव्यू भी अच्छे मिले हैं और देखने वाले भी इसे पसंद कर रहे हैं। वूमन्स डे पर तापसी की इस फिल्म में महिलाओं की खासी भीड़ रही।

यह फिल्म अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की ’पिंक’ से आगे निकल गई है। ’पिंक’ को पहले दिन 4 करोड़ 32 लाख रुपए का कलेक्शन मिला था। लोगों ने इस फिल्म को बेहद पसंद किया। अवॉर्ड्स भी मिले। अब दोनों फिर साथ आए हैं। यह फिल्म एक क्राइम थ्रिलर है। करीब 2200 स्क्रीन्स पर ’बदला’ रिलीज हुई है। यह स्पेन की एक फिल्म द इन्विसिबल गेस्ट की कहानी से मिलती-जुलती है।

 

About Samar Saleel

Check Also

सलमान खान के घर पर फायरिंग से लेकर दोनों आरोपी की गिरफ्तार तक, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बीते दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, रविवार सुबह ...