Breaking News

लिपस्टिक अंडर माई बुर्का को मिली तारीख

निर्देशक अलंकृता श्रीवास्तव की फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’ 15 सितंबर को अमेरिका में रिलीज होगी। कोंकणा सेन शर्मा, रत्ना पाठक शाह, अहाना कुमरा और प्लाबिता बोरठाकुर अभिनीत यह फिल्म महिलाओं के यौन रुझान को दर्शाती है। कोंकणा ने ट्विटर पर इस खबर को साझा करते हुए लिखा, ‘‘बेहद खुशी है कि ‘लिपस्टिक…’ अमेरिका में रिलीज होने जा रही है!! कृपया इसे देखें।’’
फिल्म ने तोक्यो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ‘स्पिरिट ऑफ एशिया अवार्ड’, मुंबई फिल्म महोत्सव में लैंगिक समानता पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिये ‘ऑक्सफैम अवार्ड’ समेत कई पुरस्कार जीते हैं। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने इससे पहले यह कहकर फिल्म को प्रमाणपत्र देने से इनकार कर दिया था कि यह फिल्म ‘‘महिला केंद्रित’’ है और इसमें ‘‘यौन दृश्य एवं गाली गलौज’’ हैं।

 

About Samar Saleel

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...