Breaking News

Geeta Kapoor : नहीं रहीं ‘पाकीजा’ की मशहूर अदाकारा

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा Geeta Kapoor गीता कपूर ने शनिवार को एक वृद्धाश्रम में अपनी अंतिम साँस ली। गीता कपूर बीते एक साल से अपने बच्चों के इंतज़ार की आस देखती रह गयी किन्तु उनकी सांसों ने उनका साथ छोड़ दिया।

Geeta Kapoor : अशोक पंडित ने ट्वीट के माध्यम से दी जानकारी

बीते एक साल से अपने बच्चों का इंतज़ार कर रहीं Geeta Kapoor गीता कपूर ने शनिवार सुबह करीबन नौ बजे अंतिम साँस ली। इस बात की पुष्टि अशोक पंडित ने अपने ट्वीट के माध्यम से किया।

अशोक पंडित ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘मैं इस समय गीता कपूर जी के मृत शरीर के साथ खड़ा हूं। जिनको उनके बच्चों के द्वारा लावारिश छोड़ दिया गया था। गीता जी ने अपनी आखिरी सांस आज सुबह ली। हमने गीता जी को स्वस्थ्य रखने की बहुत कोशिश की लेकिन बच्चों को आखिरी बार देखने की चाह ने उन्हें अंदर से बहुत ही कमजोर बना दिया था।

https://twitter.com/ashokepandit/status/1000248298240913408

राजकुमार की दूसरी बीवी…..

अदाकारा गीता कपूर ने 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया था लेकिन उनको ‘पाकीजा’ के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है। फिल्म ‘पाकीजा’ में गीता कपूर ने राजकुमार की दूसरी बीवी का किरदार निभाया था जबकि मीना कुमार का मुख्य किरदार था।

खबरों की मानें तो फिल्मकार अशोक पंडित और रमेश तौरानी ने गीता कपूर के इलाज का पूरा खर्चा उठाया और अंतिम समय तक उनका ख्याल रखा। गीता कपूर का बेटा राजा बॉलीवुड इंडस्ट्री में ही कोरियोग्राफर है और उनकी बेटी पूजा एक एयर होस्टेस है। राजा ने ही बीते साल गीता कपूर को लावारिश छोड़ दिया था और फिर कभी उनसे मिलने नहीं आया।

About Samar Saleel

Check Also

माइकल डगलस का खुलासा, एंटमैन एंड द वैस्प क्वांटमैनिया में अपने किरदार की चाहते थे खतरनाक मौत

माइकल डगलस हॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं। अपनी अदाकारी से वे वैश्विक ...