Breaking News

Gully Boy की कमाई में गिरावट

रणवीर सिंह और अलिया भट्ट की ’गली बॉय’ Gully Boy की कमाई में बुधवार को थोड़ी कमी आई है। बुधवार को इसे लगभग 6.05 करोड़ रुपए ही टिकट खिड़की पर मिले। इससे पहले यह दो दिन से आठ करोड़ रुपए से ज्यादा कमा रही थी। उम्मीद की जा रही है कि एक दिन में यह 100 करोड़ के आंकड़े को छू लेगी। अभी इसकी कमाई 95.20 करोड़ रुपए है।

Gully Boy को पहले वीकेंड

मंगलवार गली बॉय Gully Boy को इसे 8.05 करोड़ रुपए मिले थे। सोमवार को भी फिल्म ने 8.65 करोड़ रुपए कमाए थे। संडे को इसकी पहले वीकेंड की दौड़ पूरी हो गई थी। चार दिन लंबे वीकेंड में इसे 72.45 करोड़ रुपए की तगड़ी कमाई हुई थी। मान के चलिए कि इससे फिल्म की लागत बाहर हो गई है। यह भी तय हो गया है कि यह निर्देशक जोया अख्तर की सबसे बड़ी हिट बनने वाली है। उनकी अभी तक कि सबसे बड़ी हिट ’जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ है, जिसने 90.27 करोड़ रुपए कमाए थे। ’गली बॉय’ इन सबसे आगे जाने वाली है।

बड़ शहरों से इसे अच्छी कमाई मिल रही है। संडे को इसे 21.30 करोड़ रुपए मिले। शनिवार को इसने 18.65 करोड़ रुपए जमा किए थे। शुक्रवार को फिल्म को 13.10 करोड़ रुपए की कमाई हुई। पहले दिन यानी गुरुवार को इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई करते हुए 19.40 करोड़ की रकम जेब में कर ली थी।

 

About Samar Saleel

Check Also

‘अदृश्यम’ का दमदार ट्रेलर जारी, एजाज खान-दिव्यांका त्रिपाठी की सीरीज की रिलीज डेट से भी उठा पर्दा

अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और अभिनेता एजाज खान की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘अदृश्यम’ का फैंस ...