Breaking News

Mouni Roy अस्पताल में भर्ती

एकता कपूर के टीवी शो नागिन से पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस Mouni Roy मौनी रॉय इन दिनों जॉन अब्राहम की फिल्म रॉ में मुख्य किरदार निभाती नजर आ रही हैं। फिल्म में उनके किरदार का काफी पसंद किया जा रहा है। इस बीच मौनी रॉय के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। खबर ये है कि मौनी रॉय इन दिनों हड्डी के दर्द से जूझ रही हैं। दर्द इतना बढ़ गया था कि उन्हें दो दिन के लिए कोकिलाबेम अंबानी अस्पताल में भर्ती तक होना पड़ा।

जानकारी खुद Mouni Roy ने

यह जानकारी खुद मौनी रॉय Mouni Roy ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस के साथ शेयर की है।खबरों की मानें तो मौनी को कोहनी में बोन इंजरी हुई है। भयानक दर्द के चलते मौनी को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत में अब सुधार बताया जा रहा है। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही जब मौनी घर पहुंची तो उन्होंने अपने फैंस के साथ इस दर्द को साझा किया।मौनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर में उनकी कोहनी पर पट्टी बंधी हुई नजर आ रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि- ’इसका इलाज करवा लिया है और अब ठीक हो रही हूं, लेकिन इसमें थोड़ा वक्त और लगेगा। आप सबके प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया।’बताते चलें कि मौनी रॉय ने काफी वक्त तक टीवी सीरियल में काम किया है।

इसके बाद अब फिल्मों में काम कर रही हैं। पिछले साल उन्होंने एक्टर अक्षय कुमार के अपोजिट फिल्म ’गोल्ड’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी। अब वे जॉन अब्राहम के अपोजिट फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर (रॉ) में नजर आ रही हैं। यह फिल्म 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। वहीं, आने वाले दिनों में मौनी फिल्म ब्रम्हास्त्र में दिखाई देंगीं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन सहित अन्य कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म को 2020 के क्रिसमस पर रिलीज होने की संभावना है।

 

About Samar Saleel

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...