Breaking News

Mouni Roy ने खोला अपने ब्वायफ्रैंड राज

एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy और डायरेक्टर अयान मुखर्जी का नाम भी जुड़ गया है। इसके हिंट्स भी खुद मौनी ही दे रही हैं। दरअसल, पिछले कुछ महीनों से मौनी अपने सोशल अकाउंट पर अयान के साथ अपनी बहुत सारी तस्वीरें शेयर कर रही हैं और उनके कैप्शन में ब्वायफ्रैंड शब्द ज़रूर होता है।

Mouni Roy ने एक और तस्वीर शेयर की

हाल ही में मौनी रॉय Mouni Roy ने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी नज़दीकियां और भी साफ़ दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मौनी ने यह भी लिखा है कि वो उन्हें बहुत मिस कर रही हैं और उन्हें अयान से बात करना बहुत पसंद है। बता दें कि रणबीर और अयान पक्के दोस्त हैं।

यह तस्वीर इन्टरनेट पर वायरल हो रही है लोगों ने इन्हें अब कपल मान भी लिया है। हालांकि, मौनी और अयान ने अब तक इस बारे में कोई रिएक्शन नहीं दिया है। लेकिन मौनी का इन्स्टाग्राम अयान के साथ बेहद प्यारी तस्वीरों से भरा हुआ है। काश अयान भी सोशल मीडिया पर होते, तो शायद ये ख़बरें ज्यादा क्लियर होतीं। वैसे, मौनी के शेयर की गई तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने अक्सर अयान को अपना ब्वायफ्रैंड बताया है तो यह भी हो सकता है कि अयान, मौनी के सिर्फ दोस्त हों जो एक लड़का भी है।

बता दें कि मौनी ने पिछले साल ही अक्षय कुमार के साथ फ़िल्म ’गोल्ड’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था और इस साल दिसंबर में वो अयान की डायरेक्ट हुई फ़िल्म ’ब्रह्मास्त्र’ में दिखाई देंगी जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन भी होंगे। ऐसा अंदाज़ा लगाना ग़लत नहीं होगा कि इनके बीच नज़दीकियां इसी फ़िल्म की मेकिंग के दौरान बढ़ीं हैं। अयान मौनी के साथ दुर्गा पूजा, इवेंट्स और पार्टीज़ भी नज़र आने लगे हैं।

 

About Samar Saleel

Check Also

तत्क्षण मर्डर मिस्ट्री के साथ प्रेम कहानी भी

लखनऊ। हिंदी सिनेमा जगत नित नये प्रयोग के लिए जाना जाता है। इसी क्रम में ...