Breaking News

प्लेब्वॉय मैगजीन के कवर पेज पर न्यूड ट्रांसजेंडर मॉडल

प्लेब्वॉय मैगजीन के जर्मन एडिशन के कवर पेज पर पहली बार एक ट्रांसजेंडर मॉडल को जगह दी गई है। 21 साल की गुलियाना फरफाला मैगजीन के कवरपेज पर टॉपलेस दिखेंगी। एक रियलिटी टीवी शो से गुलियाना काफी शोहरत पहले ही बटोर चुकी हैं।

लड़ाई कितनी अहम है

प्लेब्वॉय मैगजीन की संपादक फ्लोरियन बोएटिन ने कहा कि अपने फैसले करने की अधिकार की लड़ाई कितनी अहम है, गुलियाना इसका बेहतरीन उदाहरण हैं।

  • पिछले साल प्लेब्वॉय मैगजीन के अमरीकी संस्करण में एक ट्रांसजेंडर मॉडल को जगह दी गई थी।
  • जर्मनी की ही रहने वाली गुलियाना ने कहा, बचपन से मुझे लगता था कि मैं गलत जिस्म में हूं।
  • 16 साल की उम्र में गुलियाना ने अपना सेक्स बदलने के लिए सर्जरी कराई।
  • इंस्टाग्राम पर गुलियाना ने प्लेब्वॉय मैगजीन के कवरपेज पर आने के बारे में कहा कि उन्हें इसका बहुत गर्व है।
  • मैगजीन का ताजा संस्करण गुरुवार से न्यूज स्टैंड पर मिलने लगेगा।
  • पिछले साल गुलियाना ने जर्मनी की लोकप्रिय टेलीविजन सिरीज नेक्स्ट टॉप मॉडल में भी हिस्सा लिया था।
  • गुलियाना को उम्मीद है कि उनके अनुभव से दूसरे ट्रांसजेंडर और ट्रांससेक्शुअल लोगों को प्रेरणा मिलेगी।

ये भी पढ़े-

टाइगर जिंदा है बन सकती है सलमान की सबसे बड़ी हिट

About Samar Saleel

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...