Breaking News

परमाणु अब भी कर रही है कमाई

मुंबई। परमाणु को रिलीज हुए 50 दिन हो गए हैं। सात हफ्ते बीतने के बाद भी जॉन अब्राहम की यह फिल्म सिनेमाघरों में है और थोड़ी-बहुत अभी भी कमाई कर रही है। इतने दिनों बाद इसकी कुल कमाई 66 करोड़ रुपए के पार है। ’संजू’ के रिलीज होने के बाद भी इसने करीब एक करोड़ की कमाई की है। चौथे हफ्ते के रिस्पॉन्स को देखते हुए सिनेमाघरों ने इसके शो बढ़ाए गए थे और पांचवें हफ्ते में 331 स्क्रीन्स पर यह चल रही थी। अब यह और कम जगह पर दिखाई जा रही है। बड़ी बात यह है कि अभी भी चल रही है।

परमाणु जॉन की सबसे बड़ी हिट

जॉन की सोलो हिट्स की बात करें तो परमाणु उनकी सबसे बड़ी हिट है। यह निर्माताओं के लिए फायदे का सौदा बन गई है। जॉन की फिल्म की लागत करीब 30 करोड़ रुपए थी। प्रचार और प्रिंट पर 5 करोड़ रुपए खर्च हुए। 35 करोड़ में बनी फिल्म को सेटेलाइट, डिजिटल, म्यूजिक और ओवरसीज राइट्स से ही 27 करोड़ मिल गए थे।
लगभग 1935 स्क्रीन्स पर यह फिल्म रिलीज हुई थी। टिकट खिड़की से पहले वीकेंड पर 20.78 करोड़ मिले थे। अच्छी बात यह है कि फिल्म देश के प्रति जबरदस्त गर्व महसूस करवाने में सफल हुई है। समीक्षाओं में इसे चार-चार स्टार दिए जा रहे हैं। तारीफों के दम पर यह ’राजी’ साबित हो रही है। यहां बता दें कि जॉन इसमें सेना का हिस्सा नहीं हैं। वे परमाणु परिक्षण के लिए पीएमओ की तरफ से पोखरण भेजे जाते हैं और असंभव-सा यह काम कर दिखाते हैं।

 

About Samar Saleel

Check Also

तत्क्षण मर्डर मिस्ट्री के साथ प्रेम कहानी भी

लखनऊ। हिंदी सिनेमा जगत नित नये प्रयोग के लिए जाना जाता है। इसी क्रम में ...