Breaking News

Burj Khalifa पर फिर शादी कर सकते हैं प्रियंका-निक

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी शादी और रिसेप्शन की फोटो और वीडियो को मिले अच्छे रिस्पांस के बाद ऐसा लग रहा है, मानो वे तीसरी बार भी शादी कर सकते हैं। हालही में दोनों को Burj Khalifa बुर्ज खलीफा पर तीसरी बार शादी करने का न्यौता मिला है। हालांकि, इस बारे में दोनों की तरफ से अब तक कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।जानकारी के अनुसार इम्मार दुबई के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की गई है।

सबसे ऊंची इमारत Burj Khalifa पर

पोस्ट के माध्यम से निक और प्रियंका को दुनिया की सबसे ऊंची इमारत Burj Khalifa बुर्ज खलीफा पर एक बार फिर से शादी करने का न्यौता दिया गया है। पोस्ट में यह भी लिखा गया है कि शादी से जुड़ी सारी तैयारियां कंपनी की ओर से की जाएगी। इस शादी के जरिए वे पूरी दुनिया को निक और प्रियंका की लवस्टोरी के बारे में बताना चाहते हैं। हालांकि इस बारे में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अब तक कुछ भी नहीं कहा है।

बता दें कि, प्रियंका और निक ने 1 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हिंदू और ईसाई रीति रिवाज से शादी की थी। इसके बाद दोनों ने 4 दिसंबर को दिल्ली के ताज होटल में एक शानदार रिसेप्शन भी दिया था। उनकी शादी और रिसेप्शन का हर वीडियो और फोटो बहुत तेजी से वायरल हुआ, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।

फैंस ने इंडियन और वेस्टर्न दोनों ही लुक में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को बहुत पसंद किया। निक जोनस से शादी के फौरन बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपना नाम बदल दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना नाम एडिट करते हुए ’प्रियंका चोपड़ा जोनस’ लिख लिया है। खबरों के अनुसार 4 दिन तक चले शादी के अलग-अलग फंग्शन में निक और प्रियंका ने लगभग 4 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

 

About Samar Saleel

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...