Breaking News

Ranveer : गिफ्ट में मिलते हैं अजीबोगरीब कपड़े

Ranveer  रणवीर सिंह अपने अजीबोगरीब फैशन स्टेटमेंट के लिए जाने जाते हैं। खुद दीपिका ने करण जौहर के शो कॉफ़ी विद करण में कहा है कि उन्हें रणवीर सिंह के फैशन सेन्स खास पसंद नहीं है।

कभी-कभी अगर आपको रणवीर सिंह और करण जौहर के स्टाइल स्टेटमेंट में कोई समानता दिखे, तो हैरान मत हो जाइएगा। रणवीर सिंह को करण अक्सर ड्रेसेस गिफ्ट में देते रहते हैं।

Ranveer ने यह राज खोला

Ranveer रणवीर सिंह ने यह राज खोला है और वह भी करण के शो पर ही। कॉफ़ी विद करण में रणवीर और अक्षय गेस्ट के रूप में आए थे और इसी शो के दौरान रणवीर ने बोला कि करण खुद उन्हें कपड़े गिफ्ट में दे देते हैं, जो वह खरीदते तो हैं, लेकिन अगर उन्हें कॉन्फिडेंस नहीं आता है।

तो वह उसे पहनते नहीं हैं और उसे रणवीर सिंह को दे देते हैं। रणवीर ने यह राज तब खोला, जब रणवीर को करण उनके अलग तरह के आउटफिट की तस्वीरें दिखा कर बातें कर रहे थे।

रणवीर ने बताया कि एक ट्रैक सूट जो कि करण ने शो के दौरान दिखाया, वह करण ने ही रणवीर को तोहफे के रूप में दिया था और उसकी कीमत 3.5 लाख है। ऐसे में करण ने रणवीर को बताया कि जो रणवीर ने एक साथ पहन लिया है, दरअसल उसे अलग-अलग ही पहनना था।

शो के दौरान एक और दिलचस्प सवाल उनके पास आया कि वह खांस में से किस खान के साथ काम करना चाहेंगे।

रणवीर ने तीनों खान की जगह सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान का नाम लिया कि वह उनके साथ काम करना चाहेंगे।

इसी दौरान करण ने जब रणवीर से पूछा कि उनके लिए दीपिका किस तरह की फियांसे होंगी, इस पर रणवीर कहते हैं कि उन्हें लगता है कि दीपिका उनके लिए हमिंग बर्ड होंगी।

 

About Samar Saleel

Check Also

घी वाली रोटी खाकर सबा आजाद ने बना लिए तगड़े एब्स, लोग हुए हैरान

अभिनेत्री सबा आजाद ऋतिक रोशन के साथ अपने अफेयर के चलते काफी चर्चा में रहती ...