Breaking News

Singer विशाल डडलानी ने पीएम मोदी को बताया झूठा

मुंबई। मशहूर गायक Singer और संगीतकार विशाल डडलानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दुष्कर्मियों के बारे में दिए गए बयान को झूठा बताया है। डडलानी ने ट्वीट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि- ’झूठ! मोदी आप अपने कार्यकाल के दौरान एक भी ऐसे दुष्कर्मी का नाम बताएं, जिसे फांसी पर लटकाया गया हो। सर, निर्भया के दुष्कर्मी, आसिफा के दुष्कर्मी, यहां तक कि उन्नाव में बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी भाजपा विधायक सेंगर अभी भी जिंदा हैं और कुशल हैं।’

Singer विशाल डडलानी यहीं नहीं रुके

गायक Singer विशाल डडलानी यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे लिखा कि, ’नरेंद्र मोदीजी, हम जानते हैं कि चुनाव आ रहे हैं, लेकिन भारतीय महिलाओं और लड़कियों के दर्द को प्रचार में मत बदलिए।’ बता दें कि, बुधवार को पीएम मोदी ने सूरत में आयोजित एक युवा कंक्लेव में हिस्सा लिया था। इस दौरान मोदी ने कहा था कि, उनके प्रशासन के अंतर्गत दुष्कर्मियों को ’तीन दिनों, सात दिनों, 11 दिनों और एक माह के अंदर फांसी की सजा दी जा रही है।

मोदी के इस बयान पर संगीतकार विशाल डडलानी ने सोशल मीडिया पर एक तीखी प्रतिक्रिया दी है। अपनी प्रतिक्रिया के जरिए मोदी सरकार के आलोचक रहे डडलानी ने इसे ‘झूठा’करार दिया है। डडलानी की इस पोस्ट को हजारों लोग रीट्वीट कर चुके हैं। इतना ही नहीं डडलानी की इस पोस्ट के जरिए तमाम सोशल यूजर्स ने मोदी सरकार से देश और लोगों से जुड़े कई मुद्दों पर सवाल किए हैं। वहीं, कुछ लोगों ने मोदी सरकार का समर्थन भी किया है।

 

About Samar Saleel

Check Also

रणदीप की फिल्म पहुंची 10 करोड़ के पार, मडगांव एक्सप्रेस का ऐसा रहा हाल

मार्च के महीने में कई फिल्मों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें से कुछ ...