Breaking News

Sunil Grover ला रहे हैं अपना शो कानपुर वाले खुरानाज

सुनील ग्रोवर Sunil Grover अपना नए शो ’कानपुर वाले खुरानाज़’ लेकर आ रहे हैं। इस शो में उनके साथ अपारशक्ति खुराना, सुगंधा मिश्रा, उपासना सिंह और अली असगर भी हैं। पहले ख़बरें थीं कि सलमान ख़ान कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर को साथ लेकर आ रहे हैं। सुनील अपने शो के साथ नज़र आएंगे, तो वहीं कपिल अपने शो के साथ।सलमान ख़ान कपिल के शो के निर्माता भी हैं।

Sunil Grover ने कहा कि

इस बारे में सुनील ग्रोवर Sunil Grover ने कहा कि यह ख़बर सही है कि सलमान ख़ान ने फ़िल्म भारत की शूटिंग के दौरान सुनील को बताया कि वह कपिल का शो करने जा रहे हैं और सुनील ने यह भी बताया कि इसे लेकर बातचीत भी हुई, लेकिन सुनील ने बताया कि तब तक वह इस शो को डेट्स दे चुके थे। सलमान भी इस बात को समझ रहे थे। सुनील का कहना है कि वह इस बात से खुश हैं कि कपिल का शो भी साथ-साथ आ रहा है।

वह कहते हैं कि लोगों को हंसाते रहना ज़रूरी है। ज्यादा से ज्यादा शो रहेंगे तो ज्यादा से ज्यादा लोग हंसेंगे। हमारा काम ही वही है, कॉमेडियंस को यही करना भी चाहिए।सुनील ने कहा है कि वह कपिल की कामयाबी की हमेशा कामना करेंगे और उनके मन में किसी भी तरह की प्रतियोगिता नहीं है। बता दें कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर ने जब से रास्ते अलग किए हैं।

ये ख़बरें सामने आती रही हैं कि वे दोनों अब फिर से साथ काम नहीं करेंगे। लेकिन सुनील का कहना है कि आगे अगर ईश्वर चाहेंगे तो दोनों साथ में ज़रूर आयेंगे। फिलहाल सुनील अपने शो पर फोकस कर रहे हैं। इस शो के अलावा वह जल्द ही सलमान ख़ान की फ़िल्म भारत में अहम किरदार निभाते नज़र आने वाले हैं।

 

About Samar Saleel

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...