Breaking News

10 प्रेम कहानियां!

कहते हैं जोड़ियां तो ऊपर से ही बनकर आती हैं,और हर एक लड़के और लड़की के लिए उसके सपनों का शहजादा/शहजादी बना होता है।अपने प्यार का इजहार करने और उसे पाने के लोग अक्सर नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं। उसी में से एक अपने प्यार को जाहिर करने के लिए लोग वैलेंटाइन डे मानते हैं। यहाँ प्यार एक लड़के और लड़की के बीच ही सीमित नही है। गुरु का शिष्य से,माँ का बेटी से और पिता का पुत्र से।प्यार करने के लिए उम्र या रिश्ते जरुरी नही है।सितारों की रंगीन दुनिया में प्रेम पर आधारित कई फिल्में बनी।जिनमें से कुछ गिनी-चुनी फिल्मों ने युवा दिलों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी ।

बरसात: 

1949 की फिल्‍म ‘बरसात’ में नरगिस और राजकपूर के रोमांस ने दर्शकों को खूब रुलाया और लोगों को अपने प्यार के लिए सोचने को मजबूर किया।

प्यासा: 

1957 में आई गुरुदत्त की ‘प्यासा’ में अभिनेत्री माला सिन्हा,वहीदा रहमान और अभिनेता गुरुदत्त ने प्रेम की अनोखी मिसाल पेश की।

मैंने प्यार किया: 

1989 में आई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ ने भी काफी धमाल मचाया।इसमें अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री भाग्यश्री ने युवा प्रेम को बड़ी ही सादगी के साथ पेश किया।

दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे:

1995 में आई यह फिल्‍म आज भी बॉलीवुड की टॉप टेन रोमांटिक फिल्मों की सूची में शामिल है।अभिनेता शाहरुख खान और काजोल की जोड़ीं ने दर्शकों का अच्छा मनोरंजन किया।

कुछ कुछ होता है:

1998 में आई इस फिल्‍म में शाहरुख खान,काजोल और रानी मुखर्जी ने मुख्य किरदार की भूमिका निभाई। इस फिल्म में दो लड़कियों के एक प्रेमी की प्रेम कहानी दिखाई गयी है।

धड़कन:

वर्ष 2000 में आई फिल्‍म धड़कन में अभिनेता अक्षय कुमार,सुनील शेट्टी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने प्यार, धोखा और बदले की भावना को अच्छे से दर्शाया।

वीर जारा:

2004 में आई फिल्‍म ‘वीर ज़ारा’ में दो मुल्कों के प्रेमी जोड़े की प्रेम कहानी को दिखाया गया।इस फिल्‍म में अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अच्छा काम किया,जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।

फना: 

2006 में आई फिल्‍म ‘फना’ के डायलॉग ने लोगो के दिल को छुआ।

जब वी मेट: 

2007 में आई फिल्‍म जब वी मेट में पंजाबी कुड़ी करीना की कहानी और शाहिद कपूर के प्रेम को प्यार को दर्शाया गया है।

रॉक स्टार:

2011 में आई फिल्‍म रॉक स्टार ने भी युवाओं को खूब आकर्षित किया। इस फिल्‍म में नरगिस फाखरी और रणबीर कपूर ने काम किया,जिसे भी खूब पसंद किया गया।

About Samar Saleel

Check Also

‘अंदाज अपना अपना’ के लिए रवीना ने सुझाए इन दो अभिनेताओं के नाम, जानें क्या कहा अभिनेत्री ने

हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में बनी हैं। कई फिल्में तो ऐसी भी ...