Breaking News

Sridevi के अंतिम दर्शन में उमड़ा जनसैलाब

नई दिल्ली। बालीवुड की मशहूर अभिनेत्री Sridevi का पार्थिव शरीर मंगलवार शाम को भारत पहुंच गया। उनके चाहने वाले उनके आखिरी दर्शन के लिए पहुंचे। बुधवार शाम को वह पंचतत्व में विलीन हो जाएंगी। महज 54 साल की उम्र में अचानक श्रीदेवी की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। पति बोनी कपूर का रो रोकर बेहद बुरा हाल है। परिवार वालों के विरोध के बाद भी बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी रचाई थी। जमाने की परवाह किए बगैर यह जोड़ा शादी के बंधन में बंधा था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों एक-दूसरे को बेइंतहा प्यार करते थे। जिसके बारे में उनके रिश्तेदार और दोस्त अक्सर बाते करते रहते थे।

अंतिम संस्कार में बोनी कपूर ने Sridevi की पसंद का रखा खास खयाल

श्रीदेवी को सफेद रंग से बंइतहा प्यार था। जिसका खयाल बोनी कपूर हमेश रखते थे। उनकी इस ख्वाहिश का खयाल बोनी कपूर ने उनके दाह संस्कार के समय अंतिम विदाई के समय किया। बोनी कपूर पूरे दाह संस्कार प्रक्रिया में श्रीदेवी की पसंद-नापसंद का खास ख्याल रख रहे हैं। जिसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि बोनी कपूर अंतिम समय श्रीदेवी को याद करने का एक भी पल नहीं गंवाना चाहते हैं।

About Samar Saleel

Check Also

रणदीप की फिल्म पहुंची 10 करोड़ के पार, मडगांव एक्सप्रेस का ऐसा रहा हाल

मार्च के महीने में कई फिल्मों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें से कुछ ...