Breaking News

Ek khel Rajneeti : उत्तर प्रदेश के सरजमीं की फिल्म

जल्द ही उत्तरप्रदेश की और खास कर लखनऊ के आसपास के क्षेत्र की बनी फिल्म Ek khel Rajneeti (एक खेल राजनीती) आप देख सकते हैं। यह फिल्म लखनऊ के आस पास के क्षेत्रों में बनी फिल्म होगी जो आगामी 20 अप्रैल को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आ जाएगी।

Ek khel Rajneeti : क्या है खास इस फिल्म में

आज बुधवार को लखनऊ के यूपी प्रेस क्लब में विजय इन्टरटेनमेन्ट लखनऊ के बैनर में बनने वाली फिल्म ”Ek khel Rajneeti” के निर्माता मनोज कुशवाहा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा था।
उन्होंने कहा की हिंदी फिल्म एक खेल राजनीती आगामी 20 अप्रैल 2018 को परदे पर लग जाएगी।
वहीँ इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ शहर के आस पास के क्षेत्रों में की गयी है एवं सबसे खास तो यह है की इसके कलाकार भी लखनऊ के ही हैं।

इसी विषय पर प्रकाश डालते हुए फिल्म के निर्माता ने बताया कि ऋतुराज सिंह और निकिता सोनी ने इस फिल्म में बतौर नायक नायिका बहुत ही सराहनीय प्रदर्शन किया है। साथ ही बता दें की फिल्म के निर्माता मनोज कुशवाहा भी इस फिल्म में लीड रोल करते नज़र आएंगे।

क्या कहता है ये फिल्म

फिल्म के निर्माता श्री कुशवाहा ने बताया की इस फिल्म के ज़रिये ये बताया गया है की कैसे एक इंसान मजबूर होकर गलत रास्ते पर चला जाता है। फ़िल्म में बाहुबली ठाकुर का किरदार निभा रहे मनोज कुशवाहा ने बताया कि नशेखोरी में पड़े ठाकुर के बेटे निकिता की हत्या कर देते है। इसके बाद निकिता का भाई आगे चलकर गुंडे का रूप लेता है और ठाकुर और उसके बेटो से बदला लेता है। इसके लिए वो पोलिटिकल सहारा भी लेता हैं।

इस फ़िल्म की कहानी तो मुख्य रूप से यही है लेकिन फिर भी फ़िल्म में मसाला भरपूर है। देशी धुन पर बने गीतों से भी फ़िल्म को सजाया गया है। निर्माता मनोज कुशवाहा ने बताया कि पूरा प्रयास किया गया है कि फ़िल्म के माध्यम से वास्तविकता परोसी जा सके और समाज को आईना दिखाने का काम इस फ़िल्म के जरिये किया जा सके।
फिल्म की कहानी समाज में नशा खोरी और राजनीति को खूल बनाने व समझने वालों पर करारा प्रहार करती है, फिल्म में ग्रामीण परिवेक्ष को बेहतरीन नियांकन गया किया है।

कार मैकेनिक बना फिल्म मेकर

बताते चलें की फिल्म के निर्माता पेशे से एक कार मैकेनिक हैं किन्तु अपने जज्बे के दम पर असंभव से दिखने वाली चीज़ को भी संभव कर दिखाया है। उन्होंने अपने अंदर पनप रहे कलाकार को समझ और अपनी अथक परिश्रम, समर्पण और त्याग के बल पर अनहोनी सी बात को सम्भव कर दिखाया।

  • फ़िल्म के निर्माता व फ़िल्म में ठाकुर का अभिनय कर रहे मनोज कुशवाहा पेशे से कार मैकेनिक है।
  • वे भले ही वो आर्थिक रूप से मजबूत नही थे लेकिन मन मे इरादा था कि कुछ अलग करके दिखाना है।
  • उन्होंने उत्तर प्रदेश के कई कलाकारों से मिले और उन्हें फ़िल्म की कहानी बताई जिस पर अभिनय करने के लिए वो राजी भी हो गए।
  • छोटा सा मैकेनिक का काम करने वाले मनोज कुशवाहा ने फ़िल्म में अपनी पूरी मेहनत लगा दी है।
  • यह भले ही उनकी पहली फ़िल्म है लेकिन आगे भी वो समाज को जागरूक करने वाली और संदेशात्मक फिल्मों का निर्माण करते रहेंगे।
  • फिलहाल अब देखना यह दिलचस्प होगा कि यूपी के कलाकारों से सजी यूपी की भूमि पर बनी एक खेल राजनीति फ़िल्म कितना तहलका मचाती है।

यहाँ देखे ट्रेलर-

About Samar Saleel

Check Also

रणदीप की फिल्म पहुंची 10 करोड़ के पार, मडगांव एक्सप्रेस का ऐसा रहा हाल

मार्च के महीने में कई फिल्मों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें से कुछ ...