Breaking News

गोमतीनगर : पत्नी से झगड़े के बाद सास और खुद को मारी गोली

लखनऊ। गोमतीनगर थाना क्षेत्र के अलखनन्दा अपार्टमेंट में अभिषेक सिंह नामक युवक ने अपनी सास को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार लिया। इस गोलीकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया हैं। वहीं उसकी सास का इलाज चल रहा है।

पुलिस को घटनास्थल से लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद

पुलिस को घटनास्थल से लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि अभिषेक और उसकी पत्नी प्रज्ञा सिंह के बीच में रात को किसी बात पर झगड़ा हुआ था। इस पर प्रज्ञा ने रात को ही अपनी मां चिंता देवी को फोनकर घर पर बुलाया था। प्रज्ञा की मां के आने पर झगड़ा और बढ़ गया और अभिषेक पहले अपनी सास को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली से मार लिया। पुलिस ने मृतक अभिषेक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक ने इस वारदात में जिस रिवाल्वर का इस्तेमाल किया था। वह लाइसेंसी है।

About Samar Saleel

Check Also

बसपा के उभार ने कांग्रेस के दलित वोटों में कर दी सेंधमारी, बदल गए दोस्त और दुश्मन; राम ने साध दी राजनीति

दुविधाग्रस्त कांग्रेस के मुस्लिम वोट का ज्यादातर हिस्सा मुलायम झपट ले गए। बसपा के उभार ...