Breaking News

भारत ने न्यूजीलैंड को हराया

बेंगलुरु। भारतीय हॉकी पुरुष टीम ने न्यूजीलैंड को तीसरे और अंतिम हॉकी टेस्ट मैच में 4-0 से रौंदा। भारत ने इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज में कीवी टीम का 3-0 से सफाया किया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की तरफ से

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की तरफ से रूपिंदरपाल सिंह ने आठवें, सुरिंदर कुमार ने 15वें, मनदीप सिंह ने 44वें और आकाशदीप सिंह ने 60वें मिनट में गोल दागे। रूपिंदर पाल सिंह ने आठवें मिनट में दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर लो फ्लिक के जरिए भारत का पहला गोल दागा। 15वें मिनट में रूपिंदर के पास पर ‍सुरिंदर ने गोल कर भारत को 2-0 की बढ़त दिलाई।

इसके बाद अनुभवी सरदार सिंह और सिमरनजीत ने बाएं फ्लैंक से मूव बनाया जिस पर मनदीप ने गोल दागते हुए 44वें मिनट में भारत को 3-0 से आगे कर दिया। खेल के अंतिम क्षणों में आकाशदीप ने गोल दागते हुए भारत को 4-0 से जीत दिलाई। भारत के कोच हरेंद्र सिंह ने एशियाई खेलों के पहले टीम के इस प्रदर्शन पर संतोष जताया। एशियाई खेलों का आयोजन इंडोनेशिया में 18 अगस्त से 2 सितंबर तक होना है।

ये भी पढ़ें :-माही गिल ने फिल्ममेकर की बताई सच्चाई

 

About Samar Saleel

Check Also

विश्व विजेता हॉकी टीम की विजयगाथा 50वें वर्ष में पहुंची, सभी धर्मों के अनुयायियों ने दिया आशीर्वाद

भारतीय हॉकी टीम के विश्व चैंपियन बनने की विजयगाथा शुक्रवार को 50वें वर्ष में पहुंच ...