Breaking News

Mexico: बच्चे को जन्म देगी 70 साल की महिला

मैक्सिको Mexico की एक महिला का कहना है कि वह प्रेग्नेंट है। हालाँकि इसमें कोई हैरान करने वाली बात भी नहीं है ,किन्तु क्या आप जानते हैं की इस महिला की उम्र क्या है? दरअसल महिला की उम्र 70 साल है और वो एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

Mexico के सिनालोआ की रहने वाली हैं महिला

मैक्सिको Mexico के सिनालोआ में रहने वाली 70 वर्षीय मारिया डी लालूस एक बच्चे को जन्म देने जा रही है। उन्होंने अपनी सोनोग्राफी रिपोर्ट्स भी शेयर की हैं और कहा है कि वह 6 महीने प्रेग्नेंट है। मारिया पहले से ही सात बच्चों की मां है। इस खबर के बाद से लोग काफी हैरान है। मारिया ने अब तक करीब 10 बार सोनोग्राफी करवा चुकी है और डॉक्टर्स भी ये देख हैरान हैं कि वे प्रेग्नेंट हैं।

ये भी पढ़े – WWDC : कैलिफोर्निया में किया जाएगा आयोजन

बनेगा रिकॉर्ड

बच्चे को जन्म देने के बाद मरिया दुनिया में सबसे ज्यादा उम्र में मां बनने वाली दूसरी महिला बन जाएंगी। इससे पहले पंजाब की दलजिंदर कौर ने 2016 में 70 साल की उम्र में एक बच्चे को जन्म दिया था।

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन सीमा विवाद पर बीजिंग में हुई बैठक, राजनयिक-सैन्य चैनलों के माध्यम से शांति बनाने पर जताई सहमति

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच दोनों देशों ने इस मामले को सुलझाने के लिए बीजिंग ...