Breaking News

Australia भीषण बाढ़ की चपेट में

रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बाद Australia ऑस्ट्रेलिया अब भीषण बाढ़ की चपेट में है। भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से देश का उत्तर-पूर्वी हिस्सा जलमग्न हो गया है। राहत और बचाव कार्यों में मदद के लिए सेना को तैनात किया गया है। पानी के तेज बहाव में मगरमच्छ भी रिहायशी इलाकों की सड़कों तक पहुंच गए हैं। मौसम विशेषज्ञों ने इसे सदी की सबसे भयानक बाढ़ बताया है। उनके अनुसार बारिश जारी रही तो 20 हजार घर पानी में डूब जाएंगे।

Australia के क्वींसलैंड और आसपास के इलाकों में

ऑस्ट्रेलिया Australia के क्वींसलैंड और आसपास के इलाकों में सैकड़ों लोग घरों की छत पर फंसे हैं। टाउंसविले शहर के 400 से अधिक लोगों ने सेना की बैरकों में शरण ली है। कई घरों की पहली मंजिल पानी में डूब गई है। फ्रिज और घर के अन्य उपकरण पानी में तैर रहे हैं। बाढ़ प्रभावित सैकड़ों लोग अपना घर छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं। स्कूल और कार्यालयों के साथ हवाई अड्डे भी बंद हैं।

बाढ़ के साथ भूस्खलन के चलते हालात और बिगड़ रहे हैं।उत्तर-पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में मानसून के दौरान भारी बारिश होती है, लेकिन हाल में हुई वर्षा सामान्य से बहुत अधिक है। इंघम शहर में सोमवार को कुछ घंटों में ही 10 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश हुई। मौसम विभाग ने एक हफ्ते में ही सालभर के बराबर बारिश होने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि पूर्वोत्तर में हर साल 6.5 फीट वर्षा होती है। कई क्षेत्र में बारिश इस आंकड़े को पार कर चुकी है।

 

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन सीमा विवाद पर बीजिंग में हुई बैठक, राजनयिक-सैन्य चैनलों के माध्यम से शांति बनाने पर जताई सहमति

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच दोनों देशों ने इस मामले को सुलझाने के लिए बीजिंग ...