Breaking News

JB Storm : जापान में तबाही, जनजीवन अस्त-व्यस्त

जापान के तोकुशिमा में मंगलवार को आए JB Storm जेबी तूफान के कारण भारी तबाही देखने को मिल रही है। तूफ़ान के चपेट में आकर 7  लोगों की मौत हो गयी है तथा लगभग 200  लोग घायल हो गए हैं। तूफान के कारण भारी संख्या में इमारतों और परिवहन व्यवस्था को नुकसान पहुंचा है। यातायात, रेल सेवा व हवाई उड़ानों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। तूफान से सबसे ज्यादा नुकसान पश्चिमी और मध्य जापान को हुआ है।

JB Storm : 1993 के बाद सबसे शक्तिशाली तूफान

जापान में आये इस तूफान के कारण कंसाई प्रांत में लगभग 16.1 लाख घरों और शिकोकू प्रांत में लगभग 95,000 घरों की बिजली ठप हो गई है। बाढ़ के कारण वहां लगभग 3,000 लोग फंसे हुए हैं। कंसाई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा को भी बंद करना पड़ा। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के अनुसार तोकुशिमा प्रांत से गुजरने के बाद तूफान जापान सागर की ओर चला गया है, वहां से इसके उत्तर दिशा में आगे बढ़ने की आशंका है। जेएमए ने कहा है कि तूफान जेबी के चलते हवा 216 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। लोगों को भारी बारिश, तेज हवाओं और भारी भूस्खलन की चेतावनी दी गई है।1993 के बाद जापान में आने वाला यह सबसे शक्तिशाली तूफान है।(एजेंसी)

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन सीमा विवाद पर बीजिंग में हुई बैठक, राजनयिक-सैन्य चैनलों के माध्यम से शांति बनाने पर जताई सहमति

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच दोनों देशों ने इस मामले को सुलझाने के लिए बीजिंग ...