Breaking News

अमेरिका में भारी बर्फबारी और तूफान के बाद इमरजेंसी घोषित

वॉशिंगटन। अमेरिका में भारी बर्फबारी और तूफान के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। इससे इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। बर्फबारी का सबसे ज्यादा असर उड़ानों पर पड़ा है। अब तक लगभग 4500 उड़ाने रद्द की जा चुकी हैं।

  • न्यूयॉर्क और मैसाचुसेट्स के बोस्टन में भारी बर्फबारी के कारण लोग त्राहिमाम-त्राहिमाम करने लगे हैं। बोस्टन में तेज हवाओं के साथ जोरदार बर्बबारी हो रही है। यहां तापमान माइनस 30 डिग्री तक पहुंच गया है।
  • सड़कों पर एक फुट तक बर्फ जम गई है। जिसे हटाने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं।

बर्फबारी और तूफान ने रोकी न्यूयार्क की रफ्तार

  • बॉम्ब तूफान का कहर अमेरिका के पूर्वी राज्यों फ्लोरिडा, जॉर्जिया, साउथ कैरोलिना, नॉर्थ कैरोलिना, वर्जीनिया, मेरीलैंड, न्यूजर्सी, न्यू यॉर्क, मैसेचुएट्स, न्यू हैंपशायर और मेन में है।
  • बर्फबारी के बाद तूफान और उसके साथ बाढ़ भी आई गई। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। कई इलाकों में लोगों को रस्सी के सहारे रेस्क्यू किया जा रहा है।
  • अमेरिका का सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क की रफ्तार को बॉम्ब तूफान ने रोक दिया है। बर्फीली हवाओं ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है।

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन सीमा विवाद पर बीजिंग में हुई बैठक, राजनयिक-सैन्य चैनलों के माध्यम से शांति बनाने पर जताई सहमति

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच दोनों देशों ने इस मामले को सुलझाने के लिए बीजिंग ...