Breaking News

Pakistan : इमरान खान के मंत्री लेंगे शपथ

Pakistan के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने मंत्रियों का ऐलान कर दिया है। उनके मंत्रिमंडल में 21 सदस्य होंगे। इनमें 16 लोग मंत्री और अन्य प्रधानमंत्री के सलाहकार होंगे जिसमे करीब 12 मंत्री पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ के शासनकाल में अहम पदों पर रह चुके हैं।

Pakistan : राष्ट्रपति भवन में मंत्रियों की शपथ

मुशर्रफ के प्रवक्ता, उनके वकील और मंत्री रह चुके लोगों पर इमरान ने भी भरोसा जताया है। शाह महमूद कुरैशी पाकिस्तान के नए विदेश मंत्री होंगे। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के उपाध्यक्ष कुरैशी 2008 में मुंबई आतंकी हमले के समय भी पाकिस्तान के विदेश मंत्री थे। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सरकार में वे 2008 से 2011 तक इस पद पर रहे।

जब लश्कर आतंकियों ने भारत की आर्थिक राजधानी पर हमला किया था। उस समय कुरैशी नई दिल्ली में ही थे। परवेज खट्टक को रक्षा मंत्री बनाया गया है। इससे पहले 2013-18 तक वे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद उमर के बेटे असद उमर नई सरकार में वित्त मंत्री होंगे। 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय मुहम्मद उमर पाकिस्तानी सेना में शामिल थे। “द न्यूज” की रिपोर्ट के मुताबिक, खट्टक और कुरैशी समेत पांच मंत्री इससे पहले पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

आरिफ अल्वी पीटीआई के उम्मीदवार

मुशर्रफ के समय रेल मंत्री रह चुके शेख राशिद को वही पद मिला है। इमरान ने अपनी सरकार में तीन महिलाओं-शिरीन मजारी, जुबैदा जलाल और फहमिदा मिर्जा को भी शामिल किया है। आरिफ अल्वी राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में पीटीआई के उम्मीदवार होंगे। राष्ट्रपति ममनून हुसैन का उत्तराधिकारी चुनने के लिए चार सितंबर को मतदान कराया जाएगा। उनका पांच साल का कार्यकाल खत्म हो रहा है। हुसैन को पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने राष्ट्रपति बनाया था।

आरिफ इस समय नेशनल असेंबली के सदस्य हैं और उनको इमरान का भरोसेमंद माना जाता है। वे पीटीआई के संस्थापक सदस्य हैं और इसके महासचिव भी रह चुके हैं।

रवि गोकुल

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन सीमा विवाद पर बीजिंग में हुई बैठक, राजनयिक-सैन्य चैनलों के माध्यम से शांति बनाने पर जताई सहमति

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच दोनों देशों ने इस मामले को सुलझाने के लिए बीजिंग ...