Breaking News

सबसे अधिक वजन वाली महिला का निधन

दुनिया की सबसे अधिक वजन वाली महिला ईमान अब्दुल अत्ती का यहां के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 37 साल की थी। इस साल की शुरूआत में वह उपचार के लिए भारत गई थी। ईमान का वजन करीब 500 किलोग्राम था, लेकिन भारत में कई चिकित्सा प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद उसका वजन 323 किलोग्राम कम हो गया था। अबूधाबी के बुर्जील अस्पताल में उनका निधन हुआ।
अस्पताल के चिकित्सा विशेषज्ञों के मुताबिक दिल की बीमारी और गुर्दे के काम बंद कर देने जैसी कई जटिलताओं के कारण ईमान का निधन हुआ। बीते चार मई को उन्हें भारत ये यूएई लाकर इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 20 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था। इससे पहले मुंबई के सैफी अस्पताल में उनका उपचार चला था। मार्च महीने में भारतीय चिकित्सकों ने सर्जरी के जरिए उनके पेट के आकार को दो-तिहाई कम कर दिया था। उनके आनुवंशिकी परीक्षण से यह पता चला था कि उनमें जीन संबंधी विकार है जिसे सर्जरी के जरिए ठीक नहीं किया जा सकता।

 

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन सीमा विवाद पर बीजिंग में हुई बैठक, राजनयिक-सैन्य चैनलों के माध्यम से शांति बनाने पर जताई सहमति

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच दोनों देशों ने इस मामले को सुलझाने के लिए बीजिंग ...