Breaking News

Oman : सुल्तान की दौलत के बारे में जान कर हैरान रह जायेंगे!

Oman के सुल्तान कबूस बिन साद एक बार फ‍िर चर्चा में छा गए हैं। उनकी दौलत‍ सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। इसके अलावा उनका व उनके प‍िता का भारत से भी है गहरा कनेक्‍शन है। आइये जानते हैं इनके बारे में…

शासकों में से एक Oman के

अमीर शाही शासकों में से एक Oman के सुल्तान दुन‍िया के अमीर लोगों की लि‍स्‍ट में उनका नाम भी शाम‍िल है। फोर्ब्स ने साल 2008 में दुन‍िया के सबसे अमीर शाही शासकों में के रूप में माना था।6000 करोड़ के मालिक हैं
फोर्ब्स के अनुसार उस समय ओमान के सुल्तान की संपत्ति 1.1 बिलियन डॉलर थी। 6000 करोड़ के मालिक कहे जाने वाले सुल्तान कबूस बिन साद 1970 से शासन कर रहे हैं। इतना लंबा शासन करने वाले वे पहले अरबि‍यन शासक हैं।

ब्रिटिश आर्मी में भी योगदान

ओमान में उनका एक बड़ा साम्राज्‍य है। यहां उनका गैस और तेल का बड़ा कारोबार है। मस्जिदों को फंड देने वाले सुल्‍तान ने कभी इंग्‍लैंड में पढाई के बाद ब्रिटिश आर्मी में भी अपना योगदान दिया था। जनता के लि‍ए उनके द‍िल में बहुत प्‍यार है।

अजमेर के मेओ कॉलेज से पढाई

वहीं सुल्तान कबूस के पिता साद बिन तैमूर ने अजमेर के मेओ कॉलेज से पढाई की है। इसके बाद ही उन्‍होंने कबूस को भी भारत में पढाई के ल‍िए भेजा था। इतिहास और इस्लाम की करने वाले कबूस ने पुणे में काफी लंबा समय ब‍िताया है।

शांति पुरस्कार से सम्मानित

भारत से पढाई के बाद उन्‍होंने इंग्‍लैंड में भी पढाई की थी। सुल्तान कबूस बिन साद को नेशनल काउंसिल ऑन यूस-अरब रिलेशन की ओर से शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। आज वह ओमान की जनता के बीच काफी लोकप्रि‍य हैं।

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन सीमा विवाद पर बीजिंग में हुई बैठक, राजनयिक-सैन्य चैनलों के माध्यम से शांति बनाने पर जताई सहमति

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच दोनों देशों ने इस मामले को सुलझाने के लिए बीजिंग ...