Breaking News

PM Modi ने कहा चीन दौरा विश्व के लिए फायदेमंद

PM Modi ने चीन से ट्वीट करते हुए कहा कि चीन दौरा विश्व के लिए फायदेमंद होगा। पीएम मोदी का दो दिन का चीन दौरा पूरा कर नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वुहान में पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन की शुरुआत प्रसिद्ध ईस्ट लेक के किनारे सैर के साथ हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। इसके बाद शी जिनपिंग और पीएम मोदी ने बोटिंग करते हुए चाय पर चर्चा की। ईस्ट लेक किनारे पीएम मोदी और चीन राष्ट्रपति जिनपिंग ने लंच किया।

PM Modi ने कहा कि भारत चीन सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर हुई बात

पीएम मोदी और चीन राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच भारत चीन सहयोग को लेकर विभिन्न पहलुओं पर बातचीत हुई है। जिसमें कृषि, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा और पर्यटन क्षेत्रों पर भी बात हुई। विदेश सचिव विजय गोखले के अनुसार भारत और चीन के बीच अफगानिस्तान मसले को लेकर अहम बातचीत हुई है। भारतीय विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया कि दोनों देश अफगानिस्तान में साथ मिलकर काम करेंगे। अफगान प्रोजेक्ट में दोनों देशों की आर्थिक भागीदारी होगी। दोनों देशों ने अफगानिस्तान में शांति कायम करने और आर्थिक मोर्चे पर मिलकर काम करने पर सहमति जताते हुए, आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए कहा है।

दोनों देशों की ओर से शांतिपूर्ण रिश्तों पर जोर

विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों देशों के बीच शांतिपूर्ण रिश्तों पर जोर दिया गया है। भारत और चीन सीमा पर तनाव कम करने के साथ ही अपनी-अपनी सेना को रणनीतिक दिशा-निर्देश जारी करने के लिए कहा है। विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा कि सीमा पर विश्वास बहाल करने के लिए और आपसी समझ विकसित करने के लिए दोनों देशों के बीच बातचीत जारी रहेगी। इस अनौपचारिक दौरे के माध्यम से दोनों नेता विभिन्न द्विपक्षीय मसलों पर एक दूसरे के नजरिये से वाकिफ हो सके हैं।

 

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन सीमा विवाद पर बीजिंग में हुई बैठक, राजनयिक-सैन्य चैनलों के माध्यम से शांति बनाने पर जताई सहमति

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच दोनों देशों ने इस मामले को सुलझाने के लिए बीजिंग ...