Breaking News

रूस में President पद के लिए चुनाव जारी

रूस में President पद के लिए चुनाव प्रक्रिया रविवार को सुबह 8 बजे से शुरू हुई। रूस में जारी इस मतदान में वहां की 11.1 करोड़ जनता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगी। जारी मतदान में पुतिन जीत हासिल करते हैं, तो वह चौथी बार रूस के राष्ट्रपति बनेंगे।

  • सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चुनावी मैदान में पुतिन के सामने कोई मजबूत प्रतिद्वंद्वी नहीं है।
  • उनके सबसे बड़े राजनीतिक विरोधी एलेक्सी नवालनी के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा है।
  • जिससे उनके जीतने की संभावनाएं अधिक हैं।
  • जोसेफ स्टालिन के बाद वह सबसे लंबे समय तक राष्ट्रपति पद पर आसीन रहने वाले नेता बन चुके हैं।

President पद की दौड़ में हैं ये नेता

इस चुनाव मैदान में सात उम्मीदवार आमने-सामने हैं। जिसमें ऑल पीपुल्स यूनियन पार्टी के सर्गेइ बाबुरिन, कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार पावेल ग्रुडिनि, निर्वतमान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन , सिविल इनिशिएटिव पार्टी के उम्मीदवार सेनिया सोबचाक, कम्युनिस्ट्स ऑफ रसिया पार्टी के अध्यक्ष मैक्सिम सुरायकिन, बोरिस तितोव, योबलोको पार्टी के सहसंस्थापक ग्रिगोरी यावलिन्सकी और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ रसिया के प्रमुख व्लादिमीर जिरिनोवस्की शामिल हैं।

  • रूस में राष्ट्रपति पद का कार्य काल 6 वर्ष का होता है।
  • वहीं इस चुनाव के परिणामों 19 मार्च को सामने आयेंगे।

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन सीमा विवाद पर बीजिंग में हुई बैठक, राजनयिक-सैन्य चैनलों के माध्यम से शांति बनाने पर जताई सहमति

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच दोनों देशों ने इस मामले को सुलझाने के लिए बीजिंग ...