Breaking News

मॉल के ऊपर टकराएं दो विमान

मॉन्ट्रियल में एक व्यस्त शॉपिंग मॉल के ऊपर दो छोटे विमानों के टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। क्यूबेक के जनसुरक्षा मंत्री मार्टिन कोइटेयुक्स ने शुक्रवार दोपहर मॉन्ट्रियल में एक समारोह में शिरकत करते हुए इस संबंध में जानकारी दी।
क्यूबेक के लोगुएइल शहर की पुलिस ने बताया कि दोनों विमानों में केवल एक-एक विमान चालक था और दोनों घायल हो गए हैं। मॉन्ट्रियल के दक्षिणी तट पर सेवाएं देने वाले पुलिस बल की प्रवक्ता नैंसी कोलागियाकोमो ने कहा, ‘‘एक विमान एक स्टोर की छत पर गिरा और एक विमान पार्किंग स्थल में गिरा।’’ एक प्रत्यक्षदर्शी न्हील मार्टिनेज ने कहा कि उसने दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में एक व्यक्ति देखा, जिसका शव कुचल गया प्रतीत होता था।

About Samar Saleel

Check Also

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका-रूस का टकराव तय, अंतरिक्ष में परमाणु हथियारों की दौड़ बनेगा मुद्दा, चर्चा आज

संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने रूस पर एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह ...