Breaking News

Venezuela : राष्ट्रपति निकोलस ने अमेरिका को दी चेतावनी

वेनेजुएला Venezuela के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनके देश पर किसी भी तरह के अमेरिकी हमले का परिणाम वियतनाम युद्ध से भी ज्यादा भयावह होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनके देश को एक और वियतनाम युद्ध की ओर धकेल रहे हैं।
आपको बता दें कि वियतनाम युद्ध में अमेरिका को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। कई वर्षो तक चले उस युद्ध में 58 हजार अमेरिकी और चार लाख वियतनामी लोगों की जान गई थी।

Venezuela के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने

वेनेजुएला Venezuela के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने ट्विटर पर अमेरिकी लोगों को संबोधित करते हुए लिखा है कि वह उनके देश में डोनाल्ड ट्रंप के हस्तक्षेप के खिलाफ उनका समर्थन चाहते हैं। ट्रंप उनके देश को वियतनाम युद्ध की स्थिति में धकेलना चाहते हैं,आप इसे होने मत दो। वहीं, वाशिंगटन में ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि मादुरो को हटाने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी आजादी के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर विपक्ष के नेता और स्वयंभू राष्ट्रपति जुआन गुएडो के प्रति अमेरिकी समर्थन दोहराया है।
उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया कि पूरे वेनेजुएला में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी आज मादुरो के खिलाफ हैं। आजादी के लिए जंग शुरू हो गई है।

 

About Samar Saleel

Check Also

कराची में आतंकियों की आत्मघाती साजिश नाकाम, निशाने पर थी वैन; बाल-बाल बचे जापान के पांच नागरिक

पाकिस्तान आजकल आतंकवादियों के निशाने पर है। यहां आए दिन हमले हो रहे हैं। कभी ...