Breaking News

रूस में राष्ट्रपति चुनाव में व्‍लादिमीर Putin की बड़ी जीत

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर Putin की बड़ी जीत दर्ज हुई है। ​रविवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में पुतिन को 75.9 फीसदी वोट मिले हैं। जिसके बाद अब वह फिर अगले 6 वर्षों के लिए रूस के नये राष्ट्रपति पद की कमान संभालेंगे। यह 65 वर्षीय पुतिन का बतौर रूसी राष्‍ट्रपति चौथा कार्यकाल होगा। अब वह 2024 तक सत्‍ता में रहेंगे। नतीजों की घोषणा होने के बाद मॉस्‍को में लोगों को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि रूस के मतदाताओं ने पिछले कुछ सालों के कामों पर अपनी मुहर लगाई है।

  • राष्ट्रपति पुतिन ही लोकप्रियता को अगर देखा जाये तो वह पहले के मुकाबले बढ़ी है।
  • पिछले 2012 के चुनाव में उन्हें 64 प्रतिशत वोट मिले थे, जो कि बढ़कर 75.9 फीसदी पहुंच गये।

Putin के टक्कर में खड़े विपक्षी अधिकतम 13 फीसदी में सिमटे

रूस के राष्‍ट्रपति पद की दौड़ में पुतिन को टक्‍क्‍र देने के लिए चुनाव मैदान में कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के पावेल ग्रुदिनिन को अधिकतम 13 फीसदी वोट हासिल हो सके। यही नहीं चुनाव मैदान में खड़े नेशनलिस्‍ट पार्टी के व्‍लादिमीर जिरिनोवस्‍की मात्र 6 फीसदी वोट मिले। पुतिन के खिलाफ मैदान में कुल सात उम्‍मीदवार थे।

  • लेकिन कोई पुतिन को टक्‍कर नहीं दे पाया।
  • मुख्‍य विपक्षी नेता एलेक्‍सी नवालनी को चुनाव से प्रतिबंधित कर दिया गया था।
  • वहीं सेनिया सोबचाक को 2 फीसदी वोट हासिल हुए।
  • वर्ष 2000 में पहली बार पुतिन रूस के राष्ट्रपति बने थे।

पुतिन ने कहा मैं 100 साल तक यहीं नहीं रहूंगा…

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से जब पूछा गया कि क्‍या आप अगले छह साल के कार्यकाल के लिए भी चुनाव में खड़े होंगे तो पुतिन ने जवाब दिया कि आप लोग क्‍यों मजाक कर रहे हैं?

  • आप लोगों को क्‍या लगता है कि मैं 100 साल की उम्र तक यहीं रहूंगा? नहीं ऐसा नहीं है।
  • पहले रूसी राष्‍ट्रपति कार्यकाल चार साल का होता था।
  • इसे 2012 में छह साल का किया गया।

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन सीमा विवाद पर बीजिंग में हुई बैठक, राजनयिक-सैन्य चैनलों के माध्यम से शांति बनाने पर जताई सहमति

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच दोनों देशों ने इस मामले को सुलझाने के लिए बीजिंग ...