Breaking News

इरमा तुफान: 50 लाख लोगों को जगह खाली करने की चेतावनी

पांचवीं श्रेणी के शक्तिशाली तूफान इरमा के राज्य की ओर बढ़ने की खबरों के बीच तटीय फ्लोरिडा में रहने वाले 50 लाख से ज्यादा लोगों को स्थान खाली करने को कहा गया है। अधिकारियों ने कहा कि इरमा के कल फ्लोरिडा पहुंचने का अंदेशा है और जिस तरह का इसका वेग है, यह समूचे फ्लोरिडा और आसपास के इलाकों में भारी तबाही मचा सकता है। फ्लोरिडा में अधिकारियों ने 56 लाख लोगों को स्थान खाली करने का आदेश दिया है। यह राज्य की तकरीबन एक चैथाई आबादी है।अधिकारियों ने उन्हें चेतावनी दी है कि जो लोग स्थान खाली नहीं करेंगे वे इरमा के आने के बाद बचाव सेवा की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के प्रमुख ब्रॉक लॉन्ग ने कहा कि सवाल यह नहीं कि फ्लोरिडा प्रभावित होगा। सवाल यह है कि कितनी बुरी तरह से फ्लोरिडा प्रभावित होगा। लॉन्ग ने कहा कि तूफान एक बड़ा खतरा बना हुआ है जो अमेरिका और या तो फ्लोरिडा या दक्षिणपूर्वी राज्यों में तबाही मचाने जा रहा है। यह एक जटिल भविष्यवाणी है। अलबामा से उत्तर कैरोलिना तक हर किसी को इस तूफान की हलचल पर करीब से नजर रखनी चाहिए।

About Samar Saleel

Check Also

अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करने वाले भारतीय नागरिक की मौत, गिरफ्तारी के बाद हिरासत केंद्र में थे

अवैध तरीके से अमेरिका आने वाले भारतीय नागरिक की अटलांटा में मौत हो गई। संघीय ...