Breaking News

इन 5 जगहों पर जाकर हनीमून को बनायें यादगार

यूं तो लोग पूरी उमर घूमना पसंद करते हैं लेक‍िन शादी के बाद हनीमून की बात ही कुछ और है। अक्‍सर देखा जाता है क‍ि हनीमून को लेकर लोगों में एक अलग क्रेज होता है। ऐसे में अगर आप भी अपने हनीमून को यादगार बनाना चाहते हो तो फ‍िर इंड‍िया के बाहर जाने का प्‍लान करें। अब आप सोच रहे होंगे कि‍ इंड‍िया के बाहर कौन सी जगहें हैं तो यहां पर….

फ्लोरिडा में जूल्स अंडरसिया लॉज:
फ्लोरिडा का ये जूल्स अंडरसिया लॉज भी जबरदस्‍त है। यहां पर बोट पर बने होटल शानदार हैं। ज‍िससे आप अपने पार्टनर के साथ बेडरूम से ही समुद्र और पानी के नीचे की दुनिया का जबरदस्‍त मजा ले सकते हैं।

ग्रीस में मैकोनोस:
अगर आप लोग पार्टी के शौकीन हैं तो ग्रीस की मैकोनोस को चुन सकते हैं। मैकानोस आपके ल‍िए एक शानदार जगह साब‍ित होगी। यहां पर 24 घंटे जबरदस्‍त पार्टी होती है। ज‍िससे यहां फुल मस्‍ती की जा सकती है।

मेक्सिको में कैनकन:
एडवेंचर हनीमून के लि‍ए मेक्‍स‍िको के कैनकन का प्‍लान कर लें। इसे एडवेंचर कैपिटल के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर एक क्‍लब पार्टी और दूसरी बार पार्टी होती है। आप अपनी पसंद की पार्टी चुन सकते हैं।

डोमिनिकन गणराज्य में प्वेर्टो प्लाटा:
डोमिनिकन गणराज्य के प्वेर्टो प्लाटा के बीच पर भी आप जा सकते हैं। यहां पार्टनर के साथ बीच के क‍िनारे बैठकर यहां के नजारे देखना काफी अच्‍छा फील कराता है। यहां पर मेहमान-नवाजी अलग-अलग तरीकों से होती है।

जमैका में टॉवर आइल:
जमैका का टॉवर आइल भी काफी अच्‍छी जगह है। आप इस जगह को भी चुन सकते हैं। यह जगह बेहद खूबसूरत हैं। यहां पर बड़ी संख्‍या में दूसरे देशों से न्‍यूअली मैर‍िड कपल हनीमून मनाने आते हैं।

About Samar Saleel

Check Also

कहीं आप भी तो बाल धोते वक्त नहीं करते ये गलतियां ? अगर हां तो संभल जाएं, वरना होगा हेयर फॉल

आज के समय में बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह से लोगों के ...